LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

Tirhut Graduates Election:तिरहुत स्नातक उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी , जदयू राजद और जन सुराज के बीच त्रिकोणीय मुकाबला

बिहार विधान परिषद की स्नातक सीट तिरहुत के लिए मतदान जारी है।देवेश चंद्र ठाकुर के इस्तीफे के बाद खाली हुई विधान परिषद की तिरहुत स्नातक सीट के लिए वोटिंग हो रही है।

Tirhut Graduates Election
तिरहुत स्नातक उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी - फोटो : Hiresh Kumar

Tirhut Graduates Election: बिहार विधान परिषद की स्नातक सीट तिरहुत के लिए आज 8 बजे से मतदान शुरु हो गया है। लोग 4बजे तक अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।  चार जिलों मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी और शिवहर के कुल 197 मतदान केंद्रो पर वोटिंग हो रही है। 17 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला  1 लाख 54 हजार 828 मतदाता कर रहे हैं। सुबह से हीं वोटिंग केंद्रो पर मतदाताओं की लंबी कतार देखी जा रही है।

इस उपचुनाव में मुख्य मुकाबला जनता दल यूनाइटेड (जदयू) और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के बीच होने की संभावना है। दोनों पार्टियों ने अपने-अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है और चुनाव प्रचार में एड़ी चोटी का जोर लगा दिया था।  राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर  का इस चुनाव पर विशेष ध्यान है। पीके किसका खेल बिगाड़ेगे ये मतगणना के दिन पता चलेगा।

भयमुक्त व शांतिपूर्ण माहौल में स्वच्छ व निष्पक्ष तरीके से मतदान प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गयी है। सभी मतदान केंद्रों की सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गयी है।

देवेश चंद्र ठाकुर के इस्तीफे के बाद खाली हुई विधान परिषद की तिरहुत स्नातक सीट पर जेडीयू ने अभिषेक झा को उम्मीदवार बनाया है, जबकि आरजेडी से गोपी किशन और जन सुराज पार्टी से डॉ. विनायक गौतम प्रत्याशी हैं. वहीं, लोजपा (रामविलास) से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे राकेश रौशन की भी दावेदारी मजबूत मानी जा रही है.जनता मतदान में बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रही है।

NSIT
Nsmch

तिरहुत स्नातक उपचुनाव को लेकर भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह 8 बजे से ही मतदान की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है वही आज तकरीबन 1 लाख 54 हजार मतदाताओं के द्वारा 17 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला किया जा रहा है अब देखना होगा कि तिरहुत की जनता किसके सर पर देती है तिरहुत स्नातक का ताज आपको बता दें कि तिरहुत के निवर्तमान एमएलसी देवेश चंद्र ठाकुर के सीतामढ़ी सांसद बनने के बाद यह सीट खाली हो गई थी जिसको लेकर तिरहुत स्नातक का उपचुनाव कराया जा रहा है और इस चुनाव में सभी दलों के समर्थित उम्मीदवार मैदान में है साथ में कई निर्दलीय प्रत्याशी भी अपना अपना किस्मत आजमा रहे हैं वही बात मुजफ्फरपुर की करें तो मुजफ्फरपुर में कुल 86 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जिसको लेकर मुजफ्फरपुर जिला प्रशासन और मुजफ्फरपुर पुलिस भी पूरी तरह से अलर्ट मोड में है तमाम मतदान केंद्र पर बिहार पुलिस की बहाली की गई है साथ ही अलग से QRT की कई टीम को भी बहाल किया गया है।

रिपोर्ट -मणिभूषम शर्मा