LATEST NEWS

  • Anant Singh
  • सुप्रीम कोर्ट से झटका लगते ही अनंत सिंह का बड़ा आरोप, नीरज कुमार ने कराई दुलारचंद यादव

  • Bihar Teacher Crime:  गुरु-शिष्या का पवित्र रिश्ता शर्मसार, छात्रा को नेपाल ले जा रहा शिक्षक SSB के हत्थे चढ़ा, तत्काल सस्पेंड
  • Bihar Teacher Crime: गुरु-शिष्या का पवित्र रिश्ता शर्मसार, छात्रा को नेपाल ले जा रहा शिक्षक SSB के

  • Former Rajya Sabha MP RK Sinha
  • आरके सिन्हा का निधन, भाजपा पूर्व राज्यसभा सांसद ने SIS security से हजारों बिहारियों को दिया रोजगार

  • Bihar Crime: बेखौफ अपराधियों ने पुजारी को मारी गोली, सड़क किनारे ईंटों के ढेर के पास मिला शव
  • Bihar Crime: बेखौफ अपराधियों ने पुजारी को मारी गोली, सड़क किनारे ईंटों के ढेर के पास मिला शव

  • IRCTC Money Laundering Case
  • लालू यादव से जुड़े आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला, पत्नी राबड़ी

Bihar Politics तेजस्वी ने 2025 के चुनाव को लेकर खोल दिए सारे पत्ते! माई-बहिन मान योजना के बाद किए दो और बड़े वादे

bihar politics - तेजस्वी यादव ने राज्य के विकास के लिए अपने ब्लूप्रिंट का खुलासा करते हुए कहा है कि उनके पास बिहार के नौजवानों को रोजगार देने किसानों की आर्थिक स्थिति को समृद्ध करने और महंगाई पर नियंत्रण करने की पूरी योजना है। साथ ही तेजस्वी ने कहा क

Bihar Politics तेजस्वी ने 2025 के चुनाव को लेकर खोल दिए सारे
माई बहिन योजना का तेजस्वी ने पेश किया खाका।- फोटो : कुलदीप भारद्वाज

PATNA - बिहार विधानसभा के 2025 के चुनाव की अभी तारीखों की भी घोषणा नहीं हुई है लेकिन सूबे की प्रमुख विपक्षी पार्टी राजद पूरी तरीकें से चुनावी मोड़ में आती नज़र आ रही है।वही नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पूरी तरह से चुनावी मोड में आ चुके है। इसी का नतीजा है की लगातार न केवल अपनी योजनाओं को जनता के बीच प्रसारित कर रहे है बल्कि अब तो बाकायदा इन्होने राज्य के विकास के लिए अपने ब्लूप्रिंट का भी खुलासा कर दिया है। 

तेजस्वी का दावा है कि इनके पास बिहार के नौजवानों को रोजगार देने किसानों की आर्थिक स्थिति को समृद्ध करने और महंगाई पर नियंत्रण करने की पूरी योजना है। तेजस्वी ने कहा कि उनकी सरकार बनने के एक महीने के भीतर बिहार की महिलाओं को माई बहिन मान योजना के तहत 2500 रुपये खाते में दिए जाएंगे।साथ ही बोले की स्मार्ट मीटर से लोग परेशान हैं, वहीं भू सर्वे सहित दाखिल खारिज जैसे काम जटिल हो रहे हैं। सरकार बनी तो दो सौ यूनिट बिजली मुफ्त में दी जाएगी।

सूबे के विकास को लेकर अपने पने ब्लूप्रिंट के हर पहलु  से अवगत कराते उन्होंने कहा कि झारखंड में एक हजार रुपये वृद्धा पेंशन के रूप में मिलते हैं। बिहार में यह राशि चार सौ रुपये है, जिसे बढ़ाकर 15 सौ रुपये किया जाएगा। साथ ही तेजस्वी ने स्पष्ट किया की  बिहार में घूमने के बाद ब्लूप्रिंट में जोड़ घटाव भी किया जायगा और तब फ़ाइनल  तैयार किया जाएगा और इसका एक विजन बिहार की जनता के सामने पेश किया जाएगा। साथ ही नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जब 17 महीने तक राजद की सरकार गठबंधन में रही तो साढ़े चार लाख नियोजित शिक्षकों को राज्य कर्मी का दर्जा दिया गया। शिक्षा मित्र, टोला सेवक, आंगनबाड़ी सेविका, ममता का मानदेय बढ़ाया गया। 10 सालों से काम पर नहीं आ रहे सात सौ डॉक्टरों को बर्खास्त किया गया। आईटी पॉलिसी, खेल पॉलिसी सहित अन्य पॉलिसी लागू हुई।

साथ ही खिलाडियों के लिए मेडल लाओ-नौकरी पाओ योजना लागू की गई। 73 ऐसे खिलाड़ियों को नौकरी दी गई, जिन्होंने देश के लिए मेडल जीता था। उन्हें डीएसपी रैंक तक की नौकरी उपलब्ध कराई गई। जिस गांधी मैदान में नियक्ति पत्र बांटा गया और रोजगार मेला लगा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार हटते ही तमाम प्रक्रियाओं को बाधित कर दिया गया।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट - कुलदीप भारद्वाज