LATEST NEWS

  • MBBS exam extra attempt
  • MBBS छात्रों को NMC की बड़ी राहत, फर्स्ट प्रोफेशनल परीक्षा पास करने के लिए मिलेगा पांचवां मौका

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: MLC चुनाव को लेकर बिहार में सियासी हलचल तेज, तेजस्वी यादव ने बुलाई बैठक,

  •  Dr rohit Upadhayay
  • Health News: बिहार में लोगों की सेहत पर संकट! घंटों पेशाब रोकने से इस अंग पर खतरा,

  • Salary Hike 2026
  • Salary Hike 2026: कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! सैलरी में इतने फीसदी की होगी बढ़ोतरी, इन सेक्टर में सबसे ज्यादा

  • Bihar temple controversy
  • Bihar temple controversy: भोले बाबा अस्सलामु अलैकुम..मंदिर में आस्था का चीरहरण, विवादित वीडियो से लोगों में भयंकर

Bihar Politics - दुश्मन का दुश्मन बना दोस्त ! पूर्व मंत्री रेणु कुशवाहा से मिले पशुपति पारस, जानिए क्या हुई बातचीत

Bihar Politics - पूर्व केंन्द्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने पूर्व मंत्री रेणु कुशवाहा सेउनके आवास पर पहुंच कर मुलाकात की । रेणु कुशवाहा के आवास पर पशुपति पारस के पहुंचने से प्रदेश के राजनीतिक हलकों में चर्चाएं शुरू हो गई है। आखिरकार पशुपति पार

पूर्व मंत्री रेणु कुशवाहा से मिले पशुपति पारस
पूर्व मंत्री रेणु कुशवाहा से मिले पशुपति पारस- फोटो : अमित कुमार

Khagaria - बिहार सरकार में मंत्री रह चुकी रेणु कुशवाहा के आवास पर पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस पहुंचे। रेणु कुशवाहा के आवास पर पशुपति पारस के पहुंचने से प्रदेश के  राजनीतिक हलकों में  चर्चाएं शुरू हो गई है। आखिरकार पशुपति पारस का रेणु कुशवाहा से मिलने का प्रयोजन क्या है।

 हालांकि पशुपति पारस ने बातचीत में कहा की रेणु जी के साथ हमारा भाई बहन का वर्षों से रिश्ता है। कोई राजनीतिक कारण नहीं है। लेकिन यह भी सच है की 2025 में विधानसभा का चुनाव होना है और पशुपति पारस ने अपनी पार्टी की ओर से 243 सीटों पर अपने निर्णय को व्यक्त कर चुके है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी राजनीतिक कूटनीति पशुपति पारस रेणु कुशवाहा से मिलकर करेंगे। जबकि चिराग पासवान ने जिस प्रकार रेणु कुशवाहा को लोकसभा के चुनाव में टिकट ना देकर बेवफाई की है।

Diarch GO

 ऐसे दुश्मन का दुश्मन दोस्त होता है वाली कहावत चरितार्थ करने का प्रयास भी हो सकता है। इस दौरान पशुपति पारस ने बताया की आपने देखा न किस प्रकार एक बाहरी को टिकट देकर चिराग ने खगड़िया के लोगों को ठगने का काम किया है। वहीं अपने बेटे को राजनीति में उतारने के सवाल पर उन्होंने कहा की यह पार्टी का काम है।

खगड़िया से अमित कुमार की रिपोर्ट