LATEST NEWS

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

Bihar News: बिहार में 42 साल बाद होने जा रहा बड़ा आयोजन, आज पटना में जुटेंगे देशभर के विधानसभा अध्यक्ष, सीएम नीतीश रहेंगे मौजूद

Bihar News: बिहार में 42 साल के बाद दो दिवसीय अखिल भारतीय पीठासीन सम्मेलन का आयोजन हो रहा है। आज पटना में देशभर के विधानसभा अध्यक्ष जुटेंगे। इसको लेकर भव्य तैयारी की गई है।

बिहार विधानसभा
All India Presiding Conference- फोटो : social media

Bihar News: बिहार में 42 साल बाद अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन का आयोजन हो रहा है। यह दो दिवसीय कार्यक्रम सोमवार से विधानमंडल के सेंट्रल हॉल में शुरू हो गया। आज यानी 20 जनवरी को देशभर के विधानसभा अध्यक्ष पटना में जुटेंगे। इस कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे, जबकि मुख्य भाषण लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने देंगे। यह ऐतिहासिक सम्मेलन 1982 के बाद बिहार में आयोजित हो रहा है। उस समय कांग्रेस नेता राधानंदन झा विधानसभा अध्यक्ष थे।

देशभर से जुटेंगे 300 से अधिक प्रतिनिधि

इस सम्मेलन में देशभर के पीठासीन अधिकारी हिस्सा ले रहे हैं। 28 राज्यों के विधानसभा अध्यक्ष, 6 विधान परिषद के सभापति, केंद्र शासित प्रदेशों के स्पीकर समेत करीब 300 अतिथि इस सम्मेलन का हिस्सा लेंगे। राज्यसभा के डिप्टी चेयरमैन हरिवंश भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे।

Diarch GO

चैंबर में विशेष व्यवस्था

सम्मेलन के दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के लिए विधानसभा में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के चैंबर में बैठने की व्यवस्था की गई है। राज्यसभा के डिप्टी चेयरमैन हरिवंश संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी के चैंबर में बैठेंगे। वहीं, लोकसभा के महासचिव डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा के चैंबर में और राज्यसभा के महासचिव नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के चैंबर में बैठेंगे।

संसद और विधायिका की भूमिका पर चर्चा

सम्मेलन में संसद और विधायिका की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। यह आयोजन भारत के विधायी निकायों की सर्वोच्च संस्था के रूप में महत्वपूर्ण माना जाता है।

NSIT
Nsmch

पर्यटन स्थलों का भी करेंगे दौरा

सम्मेलन के अतिथि 19 जनवरी की शाम से ही पटना पहुंचने लगे थे। 21 जनवरी को समापन सत्र के बाद सभी गेस्ट पटना के प्रमुख पर्यटन स्थलों जैसे हरि मंदिर साहिब गुरुद्वारा, बापू टावर, सभ्यता द्वार और बिहार संग्रहालय का दौरा करेंगे।

1982 के बाद पटना में आयोजन

मामलू हो कि अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन का आयोजन लोकसभा सचिवालय द्वारा किया जाता है। इससे पहले यह सम्मेलन पटना में 1982 में हुआ था। उस समय बिहार विधानसभा के अध्यक्ष कांग्रेस नेता राधानंदन झा थे। वर्तमान में देश के 22 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में विधानसभा है, जबकि 6 राज्यों में विधानसभा और विधान परिषद दोनों मौजूद हैं। सम्मेलन में लोकसभा और राज्यसभा के पीठासीन अधिकारी भी शामिल होते हैं।