LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

बिहार में पैक्स चुनाव के पहले चरण की वोटिंग, नालंदा- मुंगेर-बक्सर-मुजफ्फरपुर-बांका में हो रहा मतदान

प्राइमरी एग्रीकल्चरल क्रेडिट सोसाइटीज के चुनाव के पहले चरण का मतदान जारी है। वोटिंग सुबह से ही शुरू हो गया और बड़ी संख्या में मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंच रहे हैं।

BIHAR NEWS

Bihar News:  बिहार के नालंदा, बक्सर और मुजफ्फरपुर जिलों में प्राइमरी एग्रीकल्चरल क्रेडिट सोसाइटीज (PACS) के चुनाव के पहले चरण का मतदान जारी है। वोटिंग सुबह से ही शुरू हो गया और बड़ी संख्या में मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंच रहे हैं। पहले चरण के पैक्स के चुनाव के लिए जिला प्रशासन और पुलिस के द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं वही निष्पक्ष चुनाव कराने की बात जिला प्रशासन और  पुलिस के द्वारा कही गई है।

कड़ी सुरक्षा के बीच नालंदा जिले के 4 प्रखंडों में सुबह 7 बजे से पैक्स चुनाव शुरू हो गया है । सभी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भारी भीड़ देखी जा रही है । 4 प्रखंडों के 37 पंचायतों के 92 बूथों पर 50 हजार से अधिक मतदाता मतदान करेंगे। हर बूथ पर एक पुलिस पदाधिकारी और चार जवानों की तैनाती की गई है । 

बिहार शरीफ के नौ पंचायत के 23 , रहुई की 11 पंचायतों की 26, अस्थावां की 14 पंचायत की 36 मतदान केदो पर मतदान की प्रक्रिया जारी है।  मतदान को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है ।  बिहारशरीफ के एसडीओ काजले वैभव नितिन घूम घूम कर मतदान केदो का जायजा ले रहे हैं ।

मुजफ्फरपुर में आज पहले चरण के पैक्स का चुनाव औराई कटरा बोचहा और गयाघाट में जारी है। जिला प्रशासन और मुजफ्फरपुर पुलिस के द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं वही निष्पक्ष चुनाव कराने की बात जिला प्रशासन और मुजफ्फरपुर पुलिस के द्वारा कही गई है। मुंगेर तारापुर, संग्रामपुर एवं असरगंज के सात पंचायतों में आज हो रहा मतदान ।  इस चुनाव में 17,075 मतदाता अध्यक्ष एवं प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य के भाग्य का फैसला बैलेट पेपर के माध्यम से करेंगे । मतदान केंद्र पर चुनाव सुबह 7 बजे से प्रारंभ हो गया है ।जबकि संग्रामपुर प्रखंड के नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण सुबह 7 बजे से अपराह्न 3 बजे तक ही मतदान होगा।  तारापुर के तीन पंचायत अफजलनगर, खैरा व धोबई में तो असरगंज के प्रखंड के सजुआ एवं ममई में पैक्स अध्यक्ष पद पर पांच अभ्यर्थी चुनाव मैदान में है वहीं संग्रामपुर प्रखंड के ददरीजाला व खपरा पैक्स में चुनाव हो रहा है । शांतिपूर्ण चुनाव के लिए सभी बूथों पर व्यापक प्रबंध किए गए है । साथ ही 27 नवंबर को सभी प्रखंड मुख्यालय पर मतगणना का कार्य कराया जाएगा। मतगणना केंद्र के पास किसी को आने की इजाजत नहीं होगी। मतगणना कक्ष में सिर्फ अभ्यर्थी अथवा उनके मतगणना एजेंट ही जा पाएंगे। मतगणना केंद्र और उसके बाहर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल मौजूद रहेंगे।

NSIT
Nsmch

बांका जिला के तीन प्रखंड  बांका , अमरपुर और कटोरिया में पैक्स चुनाव का  प्रथम चरण के लिए मतदान  की प्रक्रिया सुबह की 7:00 बजे से ही शुरू हो गई है मतदान को भय मुक्त एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए बांका जिला प्रशासन कृत संकल्पित है एस डीपीओ विपिन बिहारी ने  बताया की  तीनों प्रखंड के सभी बूथों पर मतदान की सुविधा एवं सुरक्षा व्यवस्था  के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं साथ ही बताएं कि तीनों प्रखंड में बांका में 12 पैक्स , अमरपुर  में 11 जबकि कटोरिया 4 पैक्स  में शांतिपूर्ण शुरू हो चुके हैं।

रिपोर्ट-राज पाण्डेय