LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar News - आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर गरमाई सिवान की सियासत, खान ब्रदर्स ने ‘चिराग’ का साथ देने का ऐलान

Bihar News - बिहार में अगले साल विधानसभा चुनाव होना है। इसको लेकर खान ब्रदर्स के नाम से मशहूर सिवान के अयूब खान और रईस खान लोजपा (रामविलास) केअध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के साथ नजर आ रहे है। जिसके बाद चर्चा शुरू हो गई है कि

चिराग का साथ देंगे खान ब्रदर्स

Siwan -  आगामी 2025 विधानसभा चुनाव को लेकर सीवान की राजनीति में हलचल दिख रही है। पूर्व एमएलसी प्रत्यासी रईस खान जो एमएलसी चुनाव में निर्दलीय चुनावी मैदान में थे। अब वो 2025 विधानसभा चुनाव को लेकर नए आशियाने की तलाश में जुट गए हैं। इसी क्रम में खान ब्रदर्स के नाम से मशहूर अयूब खान और रईस खान का एक फोटो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें दोनों भाई लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के साथ नजर आ रहे है। 

नए साल के शुरुआत में ही लोजपा पार्टी की सदस्यता ले सकते हैं

इस फोटो में दोनों भाई चिराग पासवान से हाथ मिलाते और गले लगते नजर आ रहे हैं जिससे ये चर्चाओं का बाजार गर्म है कि रईस खान आगामी 2025 चुनाव में लोजपा से उम्मीदवार हो सकते है। मीडिया से बातचीत के क्रम में रईस खान ने बताया कि मुलाकात का मकसद ही पार्टी में जाना है जल्द ही नए साल के शुरुआत में ही लोजपा पार्टी की सदस्यता ले सकते हैं। 

Diarch GO

वरीय नेताओं का आदेश होगा तो  चुनाव लडूंगा

वही उन्होंने तेज प्रताप यादव तथा अन्य नेताओं के साथ को लेकर कहा कि अन्य दलों के सभी नेताओं से मेरा व्यक्ति संबंध बढ़िया है संबंध अलग है और पार्टी अलग है। उन्होंने कहा कि बहुत मजबूत पार्टी में हमलोग जा रहे है और पूरे बिहार में पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे।इसके साथ ही विधानसभा चुनाव लड़ने की बात पर उन्होंने कहा कि पार्टी गठबंधन में है जहाँ से वरीय नेताओं का आदेश होगा चुनाव लडूंगा।

सिवान से परवेज की रिपोर्ट