LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar News - लोग मुझसे डरते हैं, इसलिए रोकते हैं ,मुकेश सहनी ने भाजपा पर बोला बड़ा हमला

विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी आज संकल्प यात्रा के दौरान बक्सर पहुंचे । जहां उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा ने हमारे विधायकों को खरीद लिया। उन्होंने कहा कि लोग मुझसे डरते हैं, इसलिए रोकते हैं

मुकेश सहनी से कौन लोग डरते हैं
मुकेश सहनी से कौन लोग डरते हैं- फोटो : देवांशु प्रभात

Bihar News - विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी आज संकल्प यात्रा के दौरान बक्सर पहुंचे, जहाँ पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने जोर देकर कहा कि हम अपने समाज के अधिकार और मान सम्मान की लड़ाई पिछले 10 वर्षों से लड़ रहे हैं।

बक्सर के एसएस पैलेस हॉल में आयोजित निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा 3.0 के दौरान "सरकार बनाओ अधिकार पाओ" अभियान के तहत वीआईपी पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अक्सर लोग जब आगे बढ़ जाते है तो वे पीछे मुड़कर नहीं देखते हैं। लाखों लोगों में कुछ लोग ऐसे होते हैं जो अपने सामाज,जाति को कभी नहीं भूलते। आज मैं मुम्बई जैसे जीवन को छोड़कर समाज की लड़ाई लड़ रहा हूँ। उन्होंने कहा कि मैंने अपनी जिंदगी में हार कभी नहीं माना। यह जरूर है कि अपने संघर्ष की बदौलत और आपके समर्थन के बाद अपना स्थान बनाया है। हालांकि अभी मुकाम पर पहुंचना शेष है।

Diarch GO

बिहार सरकार के पूर्व मंत्री ने कहा कि हमलोग तेजी से आगे बढ़ रहे थे ,लेकिन हमें रोका गया। अगर जब कोई रोके तो समझिए कि आप अच्छा काम कर रहे है। मेरे साथ   भाजपा ने भी ऐसा ही किया। हमारे विधायकों को खरीद लिया। उन्होंने कहा कि लोग मुझसे डरते हैं, इसलिए रोकते हैं। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि हमे संघर्ष करना होगा। हमने समाज के अधिकार के लिए मेहनत की है और पसीना बहाया है।

मुकेश सहनी ने कहा कि आज हम लोग इंडिया गठबन्धन के साथ मजबूती से आगे बढ़ रहे है। हमारा मकसद इंडिया गठबन्धन की सरकार बनाना है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि अगर तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनेंगे तो कोई पिछड़ा का बेटा उप मुख्यमंत्री बनेगा। 

NSIT
Nsmch

 रिपोर्ट - देवांशु प्रभात