LATEST NEWS

  • इस आईपीएस अधिकारी को वरीय समय वेतनमान में मिली प्रोन्नति, गृह विभाग (आरक्षी शाखा) द्वारा अधिसूचना जारी
  • इस आईपीएस अधिकारी को वरीय समय वेतनमान में मिली प्रोन्नति, गृह विभाग (आरक्षी शाखा) द्वारा अधिसूचना जारी

  • Ranbir Kapoor watch collection
  • Ranbir Kapoor watch collection: रणबीर कपूर के पास हैं करोड़ों की घड़ियां, जानें जैकब एंड कंपनी से पाटेक

  • वैशाली में भीषण सड़क हादसा: मरीज पहुंचाकर लौट रही एम्बुलेंस और ट्रक में टक्कर, चालक समेत दो गंभीर रूप से घायल
  • वैशाली में भीषण सड़क हादसा: मरीज पहुंचाकर लौट रही एम्बुलेंस और ट्रक में टक्कर, चालक समेत दो गंभीर

  • Bihar legislative council
  • Bihar legislative council: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतदान के बीच तेजस्वी का हमला, बोले- वोट

  • कुंदन हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता : एक आरोपी गिरफ्तार एक विधि-विरुद्ध निरुद्ध, हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद
  • कुंदन हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता : एक आरोपी गिरफ्तार एक विधि-विरुद्ध निरुद्ध, हत्या में प्रयुक्त

Bihar News - हमारा अधिकार नहीं मिला तो इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा,क्रेंद और राज्य सरकार पर खूब भड़के पान महासंघ वाले आईपी गुप्ता

Bihar News - अखिल भारतीय पान महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष क्रेंद और राज्य सरकार पर खूब भड़के । उन्होंने कहा कि हमारा अधिकार नहीं मिला तो इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा ।

पान समाज ने मांगा अपना हक
पान समाज ने मांगा अपना हक - फोटो : वरूण ठाकुर

Bihar News - पान समुदाय को तांती-तत्मा के साथ जोड़ने और आरक्षण देने की मांग को लेकर 24 नवंबर को दरभंगा के पोलो मैदान में कार्यक्रम किया जाएगा। अखिल भारतीय पान महासंघ  के बैनर तले प्रमंडलीय स्तर पर विशाल सम्मेलन के साथ आंदोलन और हांको रथ हम पान हैं । 

इस कार्यक्रम को लेकर अखिल भारतीय पान महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ई. आई पी गुप्ता ने कहा कि दरभंगा के पोलो मैदान में 24 नवंबर को सभा होनी हैं यह आंदोलन और हांको रथ हम पान हैं । कार्यक्रम उनके समाज के बच्चों के भविष्य और समाज के युवाआों को राजनीतिक भागीदारी दिलाने के लिए है।  यह तब तक जारी रहेगा जब तक इस समाज को एससी में आरक्षण वापसी नहीं हो जाता है और हमारे समाज के लोगों को राजनीतिक भागीदारी नहीं मिल जाती। 

आईपी गुप्ता ने कहा कि हमारे समाज की प्रदेश में आबादी 80 लाख है और जातिगत गणना में उसे अलग-अलग बांटकर कम दिखाया गया है। मार्च महीने में गांधी मैदान में बड़ी रैली होगी जिसमें समाज के सभी वर्ग के लोग बड़ी संख्या में शामिल होंगे।  उन्होंने कहा कि सरकार के द्वारा आरक्षण की वापसी के कारण समाज के कई बच्चे मेडिकल और इंजीनियरिंग में नामांकन नहीं ले सके और कई की नौकरी छूट गयी। 

अखिल भारतीय पान महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि अगर सरकार इस समाज की हितैशी होती तो वह केन्द्र सरकार पर आरक्षण वापसी के लिए अध्यादेश लाने का दबाव देती या सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू पिटीशन देती मगर सरकार ने ऐसा न कर हमारे समाज की उपेक्षा की है।  जब से हम लोगों ने एकसाथ सभी जिला में आवाज बुलंद करना शुरू कियें हैं .  प्रदेश और केन्द्र में बैठी सरकार नींद से जागी हैं ।  यदि हमारा अधिकार नहीं मिला तो दोनों सरकार को  इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा 

NSIT
Nsmch

दरभंगा से वरूण ठाकुर की रिपोर्ट