LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

Bihar News- आईडीए के कार्यक्रम में शामिल होने खगड़िया पहुंचे डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, कहा जिले में जल्द होगी मेडिकल कॉलेज की स्थापना

Bihar News-रविवार को इंडियन डेंटल एसोसिएशन के कार्यक्रम में शामिल होने डिप्टी सीएम सम्राट चौघरी खगड़िया पहुंचे। जहां सम्राट चौधरी ने कहा कि नए वर्ष में खगड़िया में भी मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमा

जल्द खुलेगा मेडिकल कॉलेज
जल्द खुलेगा मेडिकल कॉलेज - फोटो : अमित

KHAGARIA : रविवार को इंडियन डेंटल एसोसिएशन  के कार्यक्रम में शामिल होने डिप्टी सीएम सम्राट चौघरी खगड़िया पहुंचे। जहां उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हमारी सरकार के द्वारा बेगूसराय, दरभंगा, पटना और विभिन्न जगहों पर मेडिकल कॉलेज बनाएं जा रहे हैं। 

जल्द होगी मेडिकल कॉलेज की स्थापना

सम्राट चौधरी न  कहा कि नए वर्ष में खगड़िया में भी मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार  से बात हो गई है। केंद्र सरकार भी ने इसमें अपनी रजामंदी दे दी है।

उपमुख्यमंत्री ने  कहा कि हमारी सरकार डेंटल को ही नहीं आयुर्वेद और होमियोपैथी के लिए भी  काम कर रही है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य संबंधी कोई भी व्यवस्था जो आप तमाम डेंटल की टीम को लगे कि यहां जरूरत है।  आप बताइए मैं स्वास्थ मंत्री से कहकर वो सुविधा की व्यवस्था कराने का प्रयास करूंगा। इस कार्यक्रम में इंडियन डेंटल एसोसिएशन के डॉ  जितेंद्र कुमार ,डॉ मुकेश कुमार और डॉ नवनीत कुमार मौजूद थे।

खगड़िया से अमित की रिपोर्ट