LATEST NEWS

  • नवरात्र के मौके पर मुरारी स्वामी ने की दंडवत परिक्रमा, राधे-कृष्ण मंदिर से मां दुर्गा के दरबार तक लगाई अर्जी
  • नवरात्र के मौके पर मुरारी स्वामी ने की दंडवत परिक्रमा, राधे-कृष्ण मंदिर से मां दुर्गा के दरबार तक

  • Asansol Factory Accident
  • चिमनी गिरने से 4 मजदूरों की मौत पर विधायक का अजीबोगरीब बयान, बोले- दुर्गा सप्तमी के दिन हुई

  • दुर्गा पूजा पंडाल के पास खेल रहे 3 साल के मासूम के साथ दुष्कर्म का आरोप: 30 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, सीसीटीवी से हुई पहचान
  • दुर्गा पूजा पंडाल के पास खेल रहे 3 साल के मासूम के साथ दुष्कर्म का आरोप: 30 वर्षीय

  • बांका में रफ्तार का कहर: ट्रैक्टर पलटने से दो की दर्दनाक मौत, दुर्गा पूजा की खुशियां मातम में बदलीं
  • बांका में रफ्तार का कहर: ट्रैक्टर पलटने से दो की दर्दनाक मौत, दुर्गा पूजा की खुशियां मातम में

  • Saharsa-Mansi Rail Doubling Project
  • बिहार में रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! सहरसा-मानसी रेलखंड दोहरीकरण प्रक्रिया शुरू, 393 करोड़ की लागत

BIHAR GOVERNOR: बिहार के नये महामहिम आरिफ मोहम्मद खान आज लेंगे राज्यपाल पद की शपथ

बिहार के नये महामहिम आरिफ मोहम्मद खान आज लेंगे राज्यपाल पद की शपथ

BIHAR GOVERNOR
आरिफ मोहम्मद खान आज लेंगे राज्यपाल पद की शपथ- फोटो : Social Media

BIHAR GOVERNOR: बिहार के नए महामहिम आरिफ मोहम्मद खान आज राज्यपाल पद की शपथ लेंगे। पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति के विनोद चंद्रण द्वारा उन्हें शपथ दिलाई जाएगी।

पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश उन्हें शपथ दिलाएंगे। यह समारोह राजभवन के राजेंद्र मंडप हॉल में सुबह 11 बजे आयोजित होगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राज्य सरकार के मंत्रीगण और अन्य प्रतिष्ठित व्यक्ति उपस्थित रहेंगे। राजभवन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शपथ ग्रहण समारोह की सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं।

नवनियुक्त राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान 30 दिसंबर को पटना पहुंचे। इससे पूर्व, वे केरल के राज्यपाल के रूप में कार्यरत थे। वहीं, बिहार के पूर्व राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को अब केरल का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। श्री आर्लेकर को मंगलवार को पटना से विदाई दी गई। उन्होंने 22 महीने तक बिहार के राज्यपाल के पद पर कार्य किया। एक जनवरी तक राजकीय शोक के कारण शपथ ग्रहण समारोह के लिए दो जनवरी की तिथि निर्धारित की गई है।