LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Bihar News : लखीसराय को बिहार सरकार ने दी बड़ी सौगात, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने किया करोड़ों की परियोजना का शिलान्यास

उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने शनिवार को लखीसराय के लिए एक बड़ी परियोजना का शिलान्यास किया. अपने एक दिवसीय दौरे पर लखीसराय पहुंचे विजय सिन्हा ने क्षेत्र के लिए करोड़ों रूपये की लागत वाली परियोजना की सौगात दी.

Vijay Kumar Sinha
Vijay Kumar Sinha - फोटो : news4nation

Bihar News : बिहार सरकार ने लखीसराय को बड़ी सौगात दी है. उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने शनिवार को लखीसराय में करोड़ों रूपये की परियोजना का शिलान्यास किया. इस परियोजना से किऊल रेलवे स्टेशन तक पहुंचने वाले मार्ग पर एक बड़ी सुविधा शुरू हो जाएगी. 


लखीसराय पहुंचने पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा का जोरदार स्वागत किया गया.  बाद में उन्होंने सदर प्रखंड खगौर गांव में लगभग दो करोड़ 85 लाख की लागत से बनने वाले एनएच-80 से किऊल रेलवे स्टेशन तक पहुंचने वाले पथ में नाला निर्माण एवं क्रॉस ड्रेन निर्माण कार्य का शिलान्यास किया.

Diarch GO


उपमुख्यमंत्री ने कहा कि किऊल जंक्शन बहुत महत्वपूर्ण है, जिसके कारण यह सड़क भी बहुत महत्वपूर्ण है. उन्होंने विभागीय अभियंता और संवेदक को गुणवत्तापूर्ण निर्माण का निर्देश दिया. 


इस अवसर पर सूर्यगढ़ा विधायक प्रहलाद यादव, डीएम मिथलेश मिश्र, बीजेपी जिलाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह और जेडीयू जिला अध्यक्ष रामानंद मंडल मौजूद थे.

NSIT
Nsmch


लखीसराय से कमलेश की रिपोर्ट