LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar By Election: बिहार में आज सत्ता का सेमीफाइल, बेलागंज,इमामगंज,तरारी, रामगढ़ में मतदान शुरु, कौन है भारी?

बेलागंज, इमामगंज, तरारी और रामगढ़ - पर उपचुनाव हो रहा है. यह चुनाव महत्वपूर्ण माना जा रहा है. साल 2025 में विधानसभा का चुनाव होने वाला है ऐसे में इन चार सीटों के उपचुनाव को सेमी फाइनल माना जा रहा है.

सत्ता का सेमीफाइल
सत्ता का सेमीफाइल- फोटो : Hiresh Kumar

Bihar By Election: बिहार में आज सत्ता का सेमीफाइल होने जा रहा है. बेलागंज,इमामगंज,तरारी,रामगढ़ में मतदान शुरु हो गया है. बिहार में आज चार विधानसभा सीटों - बेलागंज, इमामगंज, तरारी और रामगढ़ - पर उपचुनाव हो रहा है. यह चुनाव महत्वपूर्ण माना जा रहा है. साल 2025 में विधानसभा का चुनाव होने वाला है ऐसे में इन चार सीटों के उपचुनाव को सेमी फाइनल माना जा रहा है.सेमीफाइनल के लिटमस टेस्ट में एनडीए और इंडिया गठबंधन ने एडी चोटी का जोर लगा दिया है.  इन चार सीटों पर कुल 38 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें से 33 पुरुष और 5 महिला प्रत्याशी शामिल हैं. मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भारी भीड़ लगी हुई है. 

सुरक्षा व्यवस्था

चुनाव के दौरान सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कुल 10 हजार पुलिस बल तैनात किए गए हैं. इनमें से अधिकतर बिहार पुलिस के जवान हैं. विशेष रूप से नक्सल प्रभावित इमामगंज क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.

मतदाता संख्या

इन उपचुनावों में कुल 12,02,063 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे. इनमें से 6,28,395 पुरुष मतदाता और 5,73,649 महिला मतदाता हैं. इसके अलावा थर्ड जेंडर वोटर्स की संख्या 19 है. प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र की मतदाता संख्या इस प्रकार है:

तरारी: 3,08,149

रामगढ़: 2,89,743

इमामगंज: 3,15,389

बेलागंज: 2,88,782

महत्वपूर्ण प्रत्याशी

इन चुनावों में कई प्रमुख राजनीतिक हस्तियों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है. इमामगंज से केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की बहू दीपा मांझी चुनावी मैदान में हैं. अन्य क्षेत्रों में भी विभिन्न दलों के प्रमुख नेता अपनी किस्मत आजमा रहे हैं.

NSIT
Nsmch

पहली बार मतदान करने वाले

इस उपचुनाव में लगभग 7,789 मतदाता पहली बार मतदान कर रहे हैं. 

सेमीफाइनल का लिटमस टेस्ट

इमामगंज विधानसभा क्षेत्र में त्रिकोणात्मक लड़ाई के आसार हैं. दीपा मांझी और रोशन मांझी के बीच आमने-सामने की लड़ाई है. तो प्रशांत किशोर के उम्मीदवार जितेंद्र पासवान लड़ाई को त्रिकोणात्मक बना रही है.

तरारी विधानसभा  सीट पर भाजपा के विशाल प्रशांत और भाकपा माले के राजू यादव के बीच आमने-सामने की लड़ाई है.

बेलागंज विधानसभा में कांटे की लड़ाई है और त्रिकोणात्मक लड़ाई है. चुनाव में कोई भी बाजी मार सकता है. बेलागंज विधानसभा सीट से राजद, जदयू और जनसुराज के प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं.

रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में चतुष्कोणीय मुकाबला है. राष्ट्रीय जनता दल के अजीत कुमार सिंह, भाजपा के अशोक कुमार सिंह, बहुजन समाजवादी पार्टी के सतीश कुमार यादव और जनसुरज के सुशील कुमार सिंह के बीच लड़ाई है.