LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar By Election: रामगढ़ उपचुनाव में भाजपा और राजद के बीच सीधी टक्कर, बसपा ने भी लगाया जोर, अब जनता कर रही फैसला

रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव में राजद और भाजपा के बीच सीधी लड़ाई है. बसपा लड़ाई को त्रिकोणीय बना रही है. रामगढ़ के विधायक सुधाकर सिंह के बक्सर से सांसद का चुनाव जीतने के बाद सीट खाली हो गई थी.

Direct contest between BJP and RJD in Ramgarh by-election
रामगढ़ उपचुनाव में भाजपा और राजद के बीच सीधी टक्कर- फोटो : Reporter

Bihar By Election: बिहार विधानसभा की 4 सीटों पर वोटिंग हो रही है.  रामगढ़ की सीट पर उपचुनाव की वोटिंग हो रही है. सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है. रामगढ़ में शाम 6 बजे तक मतदान होगा. रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के 294 बूथों पर मतदान जारी है. 2लाख 90 हजार मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम का बटन दबा कर कर रहे हैं.  

रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव में राजद और भाजपा के बीच सीधी लड़ाई है. बसपा लड़ाई को त्रिकोणीय बना रही है. रामगढ़ के विधायक सुधाकर सिंह के बक्सर से सांसद का चुनाव जीतने के बाद सीट खाली हो गई थी. साल 2020 के विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल के सुधाकर सिंह ने महज 189 वोटों से बसपा के अंबिका यादव को हराया था. 

रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र राजद के लिए पारंपरिक सीट रही है. सुधाकर सिंह के सांसद चुने जाने के बाद इस बार चुनावी मैदान में राजद ने जगदानंद सिंह के छोटे बेटे अजीत सिंह को उम्मीदवार बनाया है.

वहीं बसपा ने अंबिका यादव के भतीजे सतीश कुमार सिंह उर्फ पिंटू यादव को अपना उम्मीदवार बनाया है. भाजपा ने अशोक सिंह पर फिर दाव खेला है.अशोक सिंह साल 2015 में भाजपा के टिकट पर यहां से जीते थे. इस उपचुनाव में भी इतिहास दोहराने की फिराक में भाजपा एड़ी-चोटी एक किए हुए है.

NSIT
Nsmch

 राजद,भाजपा  बसपा में मुकाबला हो रहा है. जन सुराज भी एड़ी-चोटी का जोर लगाए हुए है. भाजपा और राजद  प्रत्याशी क्षत्रिय समाज से है तो बसपा ने यादव को मैदान में उतार कर लड़ाई की दिशा बदलने की जुगत में है. भाजपा को अगड़ी, अतिपिछड़ी जाति के अलावा अन्य वोटरों पर भरोसा है तो राजद को अपने एमवाई समीकरण पर. 

बहरहाल मतदाता ईवीएम का बटन दबा कर उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला कर रहे है. मतगणना के दिन पता चलेगा कि जनता ने किस पर भरोसा जताया है.