LATEST NEWS

  • पटना शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र: डीएम ने मतपत्र विखंडन और सामग्री कोषांग का किया औचक निरीक्षण, पैकेटों के सत्यापन का दिया निर्देश
  • पटना शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र: डीएम ने मतपत्र विखंडन और सामग्री कोषांग का किया औचक निरीक्षण, पैकेटों

  • Patna DM SSP Pandal Inspection
  • Patna Durga Puja 2026: डीएम और एसएसपी ने किए प्रमुख पंडालों के निरीक्षण, भीड़ प्रबंधन को लेकर दिए

  • महाअष्टमी पर भक्तिमय हुआ माहौल: मंदिरों और पूजा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मां महागौरी की हुई विशेष आराधना
  • महाअष्टमी पर भक्तिमय हुआ माहौल: मंदिरों और पूजा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मां महागौरी की हुई

  • Kaimur liquor destruction
  • Kaimur Liquor Destruction: मोहनिया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 करोड़ की शराब नष्ट

  • सीएम सम्राट चौधरी के संभावित मुंगेर दौरे को लेकर अलर्ट मोड में जिला प्रशासन: डीएम ने पूजा स्थलों का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की लिया जायजा
  • सीएम सम्राट चौधरी के संभावित मुंगेर दौरे को लेकर अलर्ट मोड में जिला प्रशासन: डीएम ने पूजा स्थलों

Bihar Band : 12 जनवरी को 'बिहार बंद', पप्पू यादव ने BPSC मुद्दे पर राज्यपाल से की मुलाकात, तेजस्वी यादव से बड़ी अपील

बिहार के लोगों को 12 जनवरी को बंद का सामना करना पड़ सकता है. बीपीएससी विवाद के मुद्दे पर निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने बिहार के राज्यपाल से मुलाकात के बाद मंगलवार को इसे लेकर बड़ी घोषणा की. साथ ही तेजस्वी यादव से खास अपील की.

Bihar Band
Bihar Band - फोटो : news4nation

Bihar Band : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव ने मंगलवार सुबह राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात की. राजभवन जाकर उन्होंने 70वीं बीपीएससी परीक्षा में कथित अनियमितता को लेकर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा. 

राज्यपाल से मिलने के बाद पप्पू यादव ने कहा कि बीपीएससी अभ्यर्थियों के समर्थन में 12 जनवरी को बिहार बंद का किया जाएगा. उन्होंने बिहार बंद के अपने आह्वान में राज्य के सभी राजनितिक दलों से समर्थन करने की अपील की. वहीं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से उन्होंने विशेष अपील की कि वे बीपीएससी मामले में सड़क पर उतरकर बिहार बंद का समर्थन करें और छात्रों को न्याय दिलाने की आवाज बनें. 

पप्पू यादव ने कहा कि राज्यपाल ने उन्हें भरोसा दिया है कि बीपीएससी के मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी. साथ ही पूरे मामले में उन्होंने राज्यपाल को वस्तुस्थिति से अगवत कराया. छात्रों की चिंताओं और परीक्षा की अनियमितता के बारे में बताया. राज्यपाल ने मामले में उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिया है. 

तेजस्वी यादव के नेतृत्व में चलेंगे

पप्पू यादव ने एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि अगर बीपीएससी अभ्यर्थियों के समर्थन में 12 जनवरी को बिहार बंद का नेतृत्व तेजस्वी यादव करते हैं तो वे उन्हें साथ चलने को तैयार हैं. उन्होंने कहा कि बिहार की छात्र परेशान हैं. बीपीएससी में धांधलियों की शिकायत पहले भी आई है. कई मामलों में पोलिस ने कार्रवाई की है. अब 70 वीं बीपीएससी का पूरा मामला अनियमितता से भरा है. इसके लिए वे तेजस्वी यादव से अपील कर रहे हैं कि वे इसका नेतृत्व करें. 

NSIT
Nsmch