LATEST NEWS

  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को लेकर दिया बड़ा बयान
  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को

  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद
  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और

  • Muzaffarpur police arrest criminal pistol
  • Muzaffarpur News: दुर्गा पूजा मेले में बड़ी वारदात की फिराक में था अपराधी, पिस्टल और कारतूस के साथ

  • Saran Ramraj Chowk 1942 tradition
  • Chapra Ram Darbar 1942 Tradition: सारण में 84 साल से चली आ रही अनूठी परंपरा, एक ही परिवार

  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर शैली में एक ही परिवार की पीढ़ियां संवार रही हैं मूर्तियां
  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर

Bihar Politics: पीके के समर्थन में उतरी AIMIM,कहा-'थप्पड़ प्रशांत किशोर को नहीं लोकतंत्र को मारा है'

जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर को असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन का समर्थन प्राप्त हुआ है।

AIMIM
पीके के समर्थन में उतरी AIMIM- फोटो : Reporter

Bihar Politics:  जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर को असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन का समर्थन प्राप्त हुआ है। एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरूल ईमान ने यह स्पष्ट किया कि वे भी 70वीं बीपीएससी परीक्षा को रद्द करने की मांग करते हैं। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से विरोध प्रदर्शन करने का सभी को अधिकार है। यदि पुलिस अनशन करने से रोकती है, तो यह उचित नहीं है।

 AIMIM पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने एक पत्रकार वार्ता में कहा कि प्रशांत किशोर को थप्पड़ मारे जाने की घटना की खबरें आ रही हैं। यदि ऐसा हुआ है, तो यह अत्यंत अनुचित है और यह थप्पड़ प्रशांत किशोर को नहीं, बल्कि हमारे लोकतंत्र को मारा गया है। उन्होंने यह भी कहा कि इसके परिणाम बिहार सरकार को भुगतने होंगे। नीतीश सरकार पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सभी को आंदोलन करने का अधिकार है। "क्या सरकार गंगा जल से पवित्र है?" उन्होंने आगे कहा कि बीपीएससी के चेयरमैन पर भी कई आरोप लगे हैं और सरकार दमनकारी नीतियों को अपनाने में लगी हुई है, जिसे सहन नहीं किया जाएगा।

रिपोर्ट- साजिद हुसैन