LATEST NEWS

  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, बुराई पर अच्छाई की जीत का दिया संदेश
  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा

  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने जा रही बच्चियों का बढ़ाया उत्साह
  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने

  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा
  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी और ई- पटाखों का लुत्फ़ उठाएंगे दर्शक
  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी

BPSC: अस्पताल में भर्ती प्रशांत किशोर से मिला बीपीएससी छात्रों का प्रतिनिधिमंडल, पीके का ऐलान- इस शर्त पर तोड़ेंगे अनशन

चुनावी रणनीतिकार से सियासत के मैदान में जनसुराज के गठन के साथ उतरे प्रशांत किशोर से अस्पताल में बीपीएससी छात्रों के एक प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की. इस दौरान पीके से अनशन तोड़ने की अपील की गई तो उन्होंने बड़ी शर्त रखी.

Prashant Kishore
prashant kishore- फोटो : news4nation

BPSC: 70वीं बीपीएससी परीक्षा में अनियमितता का आरोप लगाकर अनशन करने वाले जनसुराज के प्रमुख प्रशांत किशोर ने अनशन तोड़ने से इनकार कर दिया है. उन्हें मंगलवार को तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में दाखिल कराया गया था. बुधवार को बीपीएससी छात्रों के एक प्रतिनिधि मंडल ने प्रशांत किशोर से अस्पताल में मुलाकात की. 

छात्रों के प्रतिनिधिमंडल ने  प्रशांत किशोर जी से मुलाकात कर उनसे अनशन तोड़ने की अपील की. लेकिन प्रशांत किशोर जी ने अनशन तोड़ने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि छात्रों की मांग पूरी होने तक अनशन जारी रखेंगे.

दरअसल, 13 दिसम्बर को पटना सहित पूरे बिहार में 70वीं बीपीएससी की परीक्षा हुई थी. इस दौरान पटना के केंद्र पर परीक्षा में अनियमितता के शिकायत को लेकर छात्रों ने हंगामा किया. बाद में बीपीएससी ने पटना केंद्र की परीक्षा रद्द कर दी. वहीं छात्रों की मांग है कि पूरी परीक्षा रद्द की जाये. इसे लेकर पटना के गर्दनीबाग में छात्रों का प्रदर्शन भी जारी है. 

वहीं चुनावी रणनीतिकार से सियासत के मैदान में जनसुराज के गठन के साथ उतरे प्रशांत किशोर ने 70वीं बीपीएससी परीक्षा में अनियमितता का आरोप लगाकर पटना के गाँधी मैदान में अनशन शुरू किया. 6 जनवरी को पुलिस ने तड़के पीके को गाँधी मैदान से उठा लिया और कोर्ट में पेश किया. इस दौरान पूरे दिन पीके और पुलिस के बीच तनातनी का दौर बना रहा. उन्होंने अनशन तोड़ने से भी इनकार कर दिया. अब अस्पताल में दाखिल कराए जाने के बाद भी उन्होंने अनशन तोड़ने से इनकार कर दिया है. 

NSIT
Nsmch

अभिजीत की रिपोर्ट