LATEST NEWS

  • Patna Encounter
  • Patna Encounter : पटना में सुबह-सुबह धांय-धांय! पुलिस-STF की अपराधी से मुठभेड़, कुख्यात को एनकाउंटर में पुलिस

  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत से मचा कोहराम
  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत

  • Raghopur Boat Tragedy
  • राघोपुर नाव हादसा: 13 मौतों के बाद भी उलझा सवाल-नाव सरकारी थी या प्राइवेट? डीएम के बयान पर

  • Raghopur Boat Tragedy: राघोपुर नाव हादसे पर देशभर में शोक की लहर! 13 मौतों पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 6 लाख रुपये की सहायता,तेजस्वी यादव आज जाएंगे राघोपुर
  • Raghopur Boat Tragedy: राघोपुर नाव हादसे पर देशभर में शोक की लहर! 13 मौतों पर PM मोदी ने

  • Patna STF Inspector Hurt
  • Patna Crime: पटना में सरेराह गुंडागर्दी, STF इंस्पेक्टर का हेलमेट से सिर फोड़ा, BJP नेता ज्योति शेखर

मोकामा में गंगा नदी पर बने नए डबल ट्रैक रेलवे ब्रिज का सफल निरीक्षण : 70 से 90 किमी की रफ्तार से दौड़ी ट्रेन, रेलवे के अधिकारी रहे मौजूद

मोकामा में गंगा नदी पर राजेंद्र सेतु के समानांतर नवनिर्मित रेलवे के डबल ट्रैक पुल का रविवार को सफलतापूर्वक निरीक्षण किया गया। इस सफल निरीक्षण और ट्रायल के बाद अब जल्द ही इस नए डबल ट्रैक ब्रिज पर नियमित रेल परिचालन शुरू होने की उम्मीद है....

मोकामा में गंगा नदी पर बने नए डबल ट्रैक रेलवे ब्रिज का सफल न
गंगा नदी पर बने नए डबल ट्रैक रेलवे ब्रिज का सफल निरीक्षण- फोटो : प्रिय दर्शन

Patna : पटना जिले के मोकामा में गंगा नदी पर राजेंद्र सेतु के समानांतर नवनिर्मित रेलवे के डबल ट्रैक पुल का रविवार को सफलतापूर्वक निरीक्षण किया गया। यह महत्वपूर्ण सुरक्षा निरीक्षण रेलवे के आला अधिकारियों की देखरेख में संपन्न हुआ, जो इस क्षेत्र में रेल यातायात को सुगम बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस नए ट्रैक पर पिछले कई दिनों से इंटरलॉकिंग और नॉन-इंटरलॉकिंग का महत्वपूर्ण तकनीकी कार्य चल रहा था। यह कार्य 21 सितंबर से शुरू किया गया था और 4 अक्टूबर को इसकी अंतिम तिथि निर्धारित थी। रविवार को इस कार्य के पूरा होते ही रेलवे प्रशासन द्वारा नव-निर्मित पुल और ट्रैक का गहन जायजा लिया गया।

Diarch GO

इस महत्वपूर्ण निरीक्षण के दौरान रेलवे के तमाम आला अधिकारी और पूर्व मध्य रेलवे के कई बड़े पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। अधिकारियों की टीम ने टाल जंक्शन से लेकर राजेंद्र सेतु जंक्शन तक फैले पूरे नए ब्रिज और बिछाए गए नए रेलवे ट्रैक का बारीकी से निरीक्षण किया और सुरक्षा मानकों को परखा।

निरीक्षण प्रक्रिया का सबसे अहम हिस्सा नए ट्रैक पर किया गया स्पीड ट्रायल था। ट्रैक की मजबूती, अलाइनमेंट और सुरक्षा को जांचने के लिए अधिकारियों की मौजूदगी में ट्रेन का परिचालन किया गया। इस दौरान ट्रेन करीब 70 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से नए बिछाए गए ट्रैक और पुल से होकर सफलतापूर्वक गुजरी।

NSIT
Nsmch

इस सफल निरीक्षण और ट्रायल के बाद अब जल्द ही इस नए डबल ट्रैक ब्रिज पर नियमित रेल परिचालन शुरू होने की उम्मीद है। इस पुल के चालू होने से उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच ट्रेनों का आवागमन न केवल अधिक सुरक्षित और सुगम हो जाएगा, बल्कि इस व्यस्त रूट पर ट्रेनों के दबाव और लेटलतीफी में भी भारी कमी आएगी।

प्रिय दर्शन की रिपोर्ट