LATEST NEWS

  • Flood Forces 300 Katihar Students
  • Bihar Flood: बाढ़ में पढ़ाई पर आफत, नाव पर सवार होकर स्कूल जाते थे 300 बच्चे, DEO ने

  • Saran on Flood Alert
  • Bihar Flood:बाढ़ के खतरे पर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसएसपी ने संभाली कमान, 56 नावें तैयार

  • Bhojpur Youth Shot
  • Bihar Crime: फोरलेन पर गोलियों की तड़तड़ाहट, युवक की पीठ में अपराधियों ने मारी गोली,हालत गंभीर

  •  अंतरजातीय प्रेम विवाह
  • Bihar Crime: इश्क के तीन महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या के आरोप से मचा हड़कंप

  • Muzaffarpur Excise Team Attacked
  • Bihar Police Attack:शराब के खिलाफ छापेमारी करने पहुंची उत्पाद टीम पर हमला, हिरासत में लिए आरोपी को छुड़ाया

Bihar Politics:तेजस्वी पर संजय झा का तीखा हमला, बोले- NRI नेता हैं, आपदा में बिहार से रहते हैं दूर

Bihar Politics:बिहार में बाढ़ के हालात को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है।...

Sanjay Jha
तेजस्वी पर संजय झा का तीखा हमला- फोटो : reporter

Bihar Politics:बिहार में बाढ़ के हालात को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने तेजस्वी यादव को “NRI नेता” करार देते हुए कहा कि उन्हें बिहार से कोई मतलब नहीं है। संजय झा ने आरोप लगाया कि जब बिहार में आपदा आती है तो तेजस्वी यादव राज्य में मौजूद नहीं रहते हैं।

बाढ़ की स्थिति पर संजय झा ने कहा कि वह खुद भी प्रभावित इलाकों का जायजा लेने गए थे। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी स्थिति का जायजा ले चुके हैं और आज हवाई सर्वेक्षण करने वाले हैं। उन्होंने कहा कि नेपाल से जिस तरह भारी मात्रा में पानी बिहार की ओर आया है, उससे स्थिति गंभीर बनी हुई है।

Diarch GO

संजय झा ने कहा कि 2016 में पटना में आई भीषण बाढ़ के दौरान दर्ज जलस्तर की तुलना में इस बार पानी का स्तर उससे भी ऊपर जाने की आशंका है। उन्होंने दावा किया कि बिहार सरकार और जल संसाधन विभाग पूरी तरह सतर्क है तथा हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।

तेजस्वी यादव द्वारा बाढ़ को लेकर सरकार पर सवाल उठाए जाने पर संजय झा ने उनके पुराने कार्यकाल को लेकर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके समय आपदा प्रबंधन को लेकर गंभीर सवाल उठे थे और पटना के तत्कालीन डीएम के जेल जाने का भी जिक्र किया।

NSIT
Nsmch

संजय झा ने राजद पर भी हमला बोलते हुए कहा कि एनडीए में आने के बाद से लगातार दो वर्षों में राजद की स्थिति कमजोर हुई है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को पहले अपने कार्यकाल और अपनी पार्टी की स्थिति पर गौर करना चाहिए, उसके बाद सरकार पर सवाल उठाने चाहिए।

रिपोर्ट- अभिजीत सिंह