LATEST NEWS

  • Gaya Pitripaksha Mela
  • Gaya Pitripaksha Mela: पितृपक्ष महासंगम-2026 के सफल आयोजन पर सम्मान समारोह, जीतन राम मांझी समेत कई नेता शामिल

  • Aurangabad News
  • Aurangabad News: दशहरा की छुट्टी से पहले DM के जनता दरबार में उमड़ी भीड़, आवास योजना और जमीन

  • Bihar crime
  • Bihar crime: दोस्तों के साथ पूजा पंडाल जा रहे युवक को मारी गोली, भोजपुर पुलिस जांच में जुटी

  • Patna Crime
  • Patna Crime: फ्लिपकार्ट डिलीवरी बॉय गिरफ्तार, 105 पुड़िया स्मैक और बाइक जब्त

  • Patna Crime
  • Patna Crime: नौबतपुर में जीविका दीदी को नशीला पदार्थ सुंघाकर ठगी, 32 हजार रुपये और गहने गायब

पटना में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग: दहशत का माहौल, घटनास्थल से 7 खोखे बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

राजधानी पटना से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां पीरबहोर थाना क्षेत्र के नया गांव में बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की है। मामले पुराने विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस ने इस मामले मे त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी को धर दबोचा है....

पटना में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग: दहशत का माहौल, घटनास्थ
पटना में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग- फोटो : अनिल कुमार

Patna : राजधानी पटना के पीरबहोर थाना क्षेत्र स्थित नया गांव में अपराधियों ने दिनदहाड़े ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग कर इलाके में सनसनी फैला दी। दोपहर करीब दो बजे पूर्व के विवाद को लेकर अपराधियों ने लगातार सात से आठ राउंड गोलियां चलाईं और दहशत फैलाने की कोशिश की। इस दौरान बबलू यादव नामक व्यक्ति के साथ मारपीट की सूचना भी सामने आई है।

पुलिस ने बरामद किए 7 खोखे, शशि गोप गिरफ्तार 

Diarch GO

घटना की सूचना मिलते ही पीरबहोर थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और इलाके को सील कर जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से कुल सात खोखे बरामद किए हैं। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मामले में नामजद आरोपी शशि गोप को गिरफ्तार कर लिया है।

छोटू गोप समेत कई नामजद, फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी 

NSIT
Nsmch

मामले में छोटू गोप, शशि गोप सहित अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस फरार चल रहे अन्य आरोपियों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

अनिल की रिपोर्ट