LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

पटना में चोरी का सामान बरामद: रूपसपुर पुलिस ने 100 ग्राम सोने जैसी ज्वेलरी के साथ दो को दबोचा

राजधानी पटना के रूपसपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से करीब 100 ग्राम सोने जैसी दिखने वाली ज्वेलरी बरामद की गई है।

patna rupspur police station stolen gold recovery
पटना रूपसपुर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी की गहनों के साथ दो शातिर गिरफ्तार- फोटो : Reporter

राजधानी पटना में चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने के क्रम में पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। रूपसपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी के सोने के साथ दो आरोपियों को धर दबोचा है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पटना जिले के चकनचुंभे निवासी सोनू कुमार और रोहतास जिले के कराकाट थाना क्षेत्र निवासी विनय कुमार के रूप में हुई है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र के अपराधियों में हड़कंप मच गया है।'

7 अक्टूबर की चोरी की घटना के बाद दर्ज हुई थी प्राथमिकी

पूरा मामला 7 अक्टूबर 2026 का है, जब रूपसपुर थाना क्षेत्र में चोरी की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया था। पीड़ित वादी द्वारा दिए गए लिखित आवेदन के आधार पर पुलिस ने तुरंत संज्ञान लिया और कांड संख्या 721/26 दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू की। मामला दर्ज होते ही वरीय पुलिस अधिकारियों ने चोरी की संपत्ति की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी के कड़े निर्देश जारी किए थे।

विशेष छापेमारी दल का गठन और तकनीकी जांच से मिली सफलता

वरीय अधिकारियों के दिशा-निर्देश पर रूपसपुर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। पुलिस टीम ने वैज्ञानिक एवं तकनीकी अनुसंधान का सहारा लेते हुए संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने पहले सोनू कुमार को दबोचा। सोनू कुमार की कड़ाई से की गई पूछताछ और उसकी निशानदेही पर घटना में शामिल दूसरे आरोपी विनय कुमार की संलिप्तता उजागर हुई, जिसके बाद उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया।

100 ग्राम सोने जैसी ज्वेलरी बरामद, आगे की कानूनी कार्रवाई जारी

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से करीब 100 ग्राम सोने जैसी दिखने वाली कीमती ज्वेलरी बरामद की है। बरामद सामान को जब्त कर पुलिस आगे की वैधानिक प्रक्रिया पूरी कर रही है। रूपसपुर पुलिस दोनों आरोपियों के आपराधिक इतिहास को खंगाल रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि क्या ये आरोपी शहर में हुई अन्य चोरी की घटनाओं में भी शामिल रहे हैं। फिलहाल दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी की जा रही है।

NSIT
Nsmch

पटना से अनिल की रिपोर्ट