LATEST NEWS

  • Vijyadashmi 2026 : देश में 6 दिसंबर को गिरेगा एक और ढांचा ! चित्रगुप्त पीठ के प्रमुख ने किया ऐलान, विजयादशमी को हथौड़े और फावड़े का किया पूजन
  • Vijyadashmi 2026 : देश में 6 दिसंबर को गिरेगा एक और ढांचा ! चित्रगुप्त पीठ के प्रमुख ने

  • पटना में ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: AI कैमरों से दो दिनों में कटा 63.81 लाख रुपये का चालान
  • पटना में ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: AI कैमरों से दो दिनों में कटा

  • Vijyadashmi 2026 : पटना के गांधी मैदान में आखिरी बार हुआ ऐतिहासिक रावण वध, साल 2027 से यहाँ होगा कार्यक्रम का आयोजन !
  • Vijyadashmi 2026 : पटना के गांधी मैदान में आखिरी बार हुआ ऐतिहासिक रावण वध, साल 2027 से यहाँ

  • विजयादशमी पर हिन्दू युवा शक्ति संघ ने किया भव्य शस्त्र पूजन: सूर्यकुण्ड से मां मंगला मंदिर तक दिखा उत्साह
  • विजयादशमी पर हिन्दू युवा शक्ति संघ ने किया भव्य शस्त्र पूजन: सूर्यकुण्ड से मां मंगला मंदिर तक दिखा

  • मोकामा में भव्य रावण दहन: जय श्रीराम के जयकारों के बीच असत्य पर सत्य की विजय का उत्सव, पीके शाही और डीआईजी अच्युतानंद रहे मुख्य अतिथि
  • मोकामा में भव्य रावण दहन: जय श्रीराम के जयकारों के बीच असत्य पर सत्य की विजय का उत्सव,

Patna Durga Puja: पटना में पूजा पंडालों पर अग्निकांड का खतरा टालने की तैयारी, 24 घंटे मुस्तैद दमकलकर्मी, इमरजेंसी के लिए जारी हुए नंबर

Patna Durga Puja: पटना में दुर्गा पूजा परभीड़भाड़ और संभावित अग्निकांड के खतरे को देखते हुए अग्निशमन विभाग ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

Patna on Fire Alert Fire Tenders Deployed at Key Puja Spots
पटना में पूजा पंडालों पर अग्निकांड का खतरा टालने की तैयारी- फोटो : X

Patna Durga Puja:  पटना में दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। सप्तमी को पूजा पंडालों के पट खुलने के बाद डाकबंगला चौराहा, महावीर मंदिर, बोरिंग रोड, अशोक राजपथ, कुर्जी और मछुआ टोली समेत कई इलाकों में भक्तों और मेला घूमने वालों का सैलाब उमड़ पड़ा है। भीड़भाड़ और संभावित अग्निकांड के खतरे को देखते हुए अग्निशमन विभाग ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए दमकल की गाड़ियों और रेस्क्यू टीम को अलर्ट मोड में रखा गया है।

11 प्रमुख ठिकानों पर दमकल की तैनाती

लोदीपुर अग्निशामालय के अग्निशमन अनुमंडल पदाधिकारी अजीत कुमार के मुताबिक, उनके क्षेत्र के 11 प्रमुख स्थानों पर दमकल गाड़ियां तैनात की गई हैं। सभी निर्धारित ठिकानों पर शिफ्ट के अनुसार 24 घंटे अग्निशमन कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है, ताकि आग लगने या किसी अन्य आपात स्थिति की सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई की जा सके।

विभाग ने गोविंद मित्रा रोड, अशोक राजपथ, गांधी मैदान गेट नंबर-7, डाकबंगला चौराहा, गौरिया टोली, इनकम टैक्स गोलंबर, कोतवाली थाना, बोरिंग रोड चौराहा, पाटलिपुत्र गोलंबर, दीघा हाट, मरीन ड्राइव और सिटी सेंट्रल मॉल के पास दमकल गाड़ियों की तैनाती की जानकारी दी है।

संकरी गलियों में बाइक से पेट्रोलिंग, रेस्क्यू टीम मुस्तैद

भीड़भाड़ वाले इलाकों और संकरी गलियों में आपात स्थिति के दौरान दमकल गाड़ियों को पहुंचने में होने वाली परेशानी से निपटने के लिए रेस्क्यू टीम को भी सक्रिय रखा गया है। टीम बाइक से गलियों और मोहल्लों में पेट्रोलिंग कर रही है, ताकि किसी घटना की सूचना मिलने पर कम से कम समय में घटनास्थल तक पहुंचा जा सके।

NSIT
Nsmch

आग लगे तो तुरंत इन नंबरों पर करें कॉल

अजीत कुमार ने आम लोगों से अपील की है कि आग लगने या किसी अन्य आपात स्थिति में बिना देर किए अग्निशमन विभाग को सूचना दें। इसके लिए आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112 और लोदीपुर अग्निशमन कार्यालय के नंबर 7485805820 तथा 7485805821 जारी किए गए हैं।

दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना और किसी भी अप्रिय घटना पर तत्काल काबू पाना विभाग की प्राथमिकता है। अब पूजा पंडालों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में अग्निशमन व्यवस्था की सतर्कता अहम होगी, ताकि त्योहार के दौरान किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका को समय रहते नियंत्रित किया जा सके।