LATEST NEWS

  • Bihar News : गया में 'भारतीय ज्ञान परंपरा में श्राद्ध का महत्व' विषय पर राष्ट्रीय परिसंवाद का हुआ आयोजन, कुलपति प्रो लक्ष्मी नारायण पाण्डेय ने किया उद्घाटन
  • Bihar News : गया में 'भारतीय ज्ञान परंपरा में श्राद्ध का महत्व' विषय पर राष्ट्रीय परिसंवाद का हुआ

  • Bihar News : बांका में निपुण 2.0 योजना के तहत चयनित हुआ उर्दू प्राथमिक विद्यालय बिदायडीह, दिल्ली से पहुंची शिक्षा विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण
  • Bihar News : बांका में निपुण 2.0 योजना के तहत चयनित हुआ उर्दू प्राथमिक विद्यालय बिदायडीह, दिल्ली से

  • Bihar News : भोजपुर में पति-पत्नी पर लोहे की रॉड से हमला, दो दिन तक दर्ज नहीं हुई FIR, SDPO के संज्ञान पर जागी पुलिस
  • Bihar News : भोजपुर में पति-पत्नी पर लोहे की रॉड से हमला, दो दिन तक दर्ज नहीं हुई

  • वाहन चालकों के लिए बड़ी चेतावनी: बिहार में 23 लाख से अधिक पुरानी गाड़ियों पर HSRP नहीं, त्योहारों पर परिवहन विभाग का सख्त चेकिंग अभियान
  • वाहन चालकों के लिए बड़ी चेतावनी: बिहार में 23 लाख से अधिक पुरानी गाड़ियों पर HSRP नहीं, त्योहारों

  • Bihar News : पटना में लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती की पूर्व संध्या पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन, जेपी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर हुई चर्चा
  • Bihar News : पटना में लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती की पूर्व संध्या पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन,

Patna Crime News: राजधानी के पॉश इलाके इन्द्रपुरी में चोरी, GST असिस्टेंट कमिश्नर के बंद घर को बनाया निशाना

राजधानी पटना के शास्त्री नगर थाना क्षेत्र स्थित पॉश इलाके इन्द्रपुरी में बेखौफ चोरों ने GST के असिस्टेंट कमिश्नर असगर हुसैन के बंद मकान को निशाना बनाया। चोरों ने 1.25 लाख रुपये नकद, 7-8 लाख के सोने के गहने और 1 लाख की चांदी चुरा ली।

Patna GST assistant commissioner house theft
पटना में चोरो ने GST असिस्टेंट कमिश्नर के बंद घर को बनाया निशाना- फोटो : news 4 nation AI

बिहार की राजधानी पटना में बेखौफ चोर लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला शहर के अति-सुरक्षित माने जाने वाले शास्त्री नगर थाना क्षेत्र स्थित पॉश इलाके इन्द्रपुरी का है। यहाँ शातिर चोरों ने जीएसटी के असिस्टेंट कमिश्नर असगर हुसैन के बंद पड़े मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की भीषण चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।

1.25 लाख कैश और लाखों के सोने-चांदी के गहनों पर किया हाथ साफ

Diarch GO

असिस्टेंट कमिश्नर के घर में दाखिल हुए चोरों ने पूरे मकान को इत्मीनान से खंगाला। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, चोर घर से लगभग 1.25 लाख रुपये नकद, 7 से 8 लाख रुपये मूल्य के सोने के आभूषण और करीब 1 लाख रुपये की चांदी के सामान चुरा ले गए। वारदात के समय मकान पूरी तरह से बंद था, जिसका फायदा उठाकर अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया।

मकान मालिक के लौटने पर हुआ घटना का खुलासा

घटना की भनक तब लगी जब घर के लोग वापस लौटे और मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ पाया। अंदर जाने पर सारा सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी में रखी नकदी व कीमती जेवरात गायब थे। इसके तुरंत बाद मामले की जानकारी स्थानीय शास्त्री नगर पुलिस को दी गई, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

NSIT
Nsmch

सीसीटीवी खंगालने में जुटी पुलिस, जल्द गिरफ्तारी का दावा

सूचना मिलते ही शास्त्री नगर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने पीड़ित परिवार की लिखित शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। आसपास और इलाके में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों के फुटेज को खंगाला जा रहा है ताकि चोरों के आने-जाने के रास्ते और उनकी पहचान का पता लगाया जा सके। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पटना से अनिल की रिपोर्ट