LATEST NEWS

  • Indian Para Swimmer Faces Japan Harassment Allegations Ban Risk
  • Asian Para Games: जापान में भारतीय पैरा तैराक-मधुबनी के रहने वाले शम्स आलम पर यौन उत्पीड़न का

  • Jehanabad SP Launches Coffee Meet to Strengthen Public Trust
  • Bihar News:जहानाबाद में SP के साथ कॉफी पर होगी चर्चा, 22 से 31 अक्टूबर तक चलेगा Let's Connect

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election:अनंत सिंह के बाद BJP नेता हरिवंश पासवान बागी, बंशीधर ब्रजवासी के लिए मांग रहे वोट

  • Saran MLC Poll Randhir Singh Strategy Faces a Crucial Test
  • Bihar MLC Election: सारण शिक्षक MLC चुनाव, रणधीर सिंह की साख दांव पर, आनंद पुष्कर की जीत के

  •  औरंगाबाद में क्रेडिट वॉर, NH-139 और मेडिकल कॉलेज पर सांसद अभय कुशवाहा की खुली चुनौती
  • औरंगाबाद में क्रेडिट वॉर, NH-139 और मेडिकल कॉलेज पर सांसद अभय कुशवाहा की खुली चुनौती

Paliganj Durga Puja Guidelines: दुर्गा पूजा को लेकर SDM की सख्त हिदायत DJ पर पूर्ण प्रतिबंध,जुलूस की होगी वीडियोग्राफी

आगामी दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण बनाने के लिए पालीगंज SDM चंदन कुमार ने समीक्षा बैठक की। पूजा और विसर्जन में DJ पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। समितियों को लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा। पढ़ें गाइडलाइंस।

Paliganj Durga Puja Guidelines
आगामी दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण बनाने के लिए पालीगंज SDM चंदन कुमार ने समीक्षा बैठक- फोटो : Reporter

आगामी दुर्गा पूजा त्योहार को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को पालीगंज अनुमंडल सभा कक्ष में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। पालीगंज SDM चंदन कुमार की अध्यक्षता में हुई इस उच्चस्तरीय बैठक में प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ पूजा तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। SDM ने सभी विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय से काम करते हुए विधि-व्यवस्था दुरुस्त रखने के कड़े निर्देश दिए।

DJ बजाने पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध, जुलूस की होगी वीडियोग्राफी

बैठक के दौरान सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर कई सख्त फैसले लिए गए। उत्सव और विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे (DJ) बजाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। नियमों का उल्लंघन रोकने और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए पूरे जुलूस की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। इसके अलावा, पर्यावरण और सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए नदियों के बहते पानी में मूर्ति विसर्जन पर भी रोक लगाई गई है।

लाइसेंस अनिवार्य, स्वयंसेवकों का होगा पुलिस वेरिफिकेशन

NSIT
Nsmch

SDM चंदन कुमार ने स्पष्ट किया कि सभी पूजा समितियों के लिए अनुमंडल प्रशासन से लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही, भीड़ प्रबंधन के लिए पंडालों में तैनात किए जाने वाले सभी वॉलंटियर्स (स्वयंसेवकों) का पुलिस सत्यापन (Verification) कराया जाएगा। सुरक्षा के लिहाज से पूजा पंडालों और संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी (CCTV) कैमरे लगाने और अग्निशमन व्यवस्था पुख्ता रखने के निर्देश दिए गए हैं।

यातायात प्रबंधन और पंडालों में नागरिक सुविधाओं पर जोर

श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और पंडालों में प्रवेश व निकास के लिए अलग-अलग द्वार (Entry/Exit Gates) बनाने के निर्देश दिए गए हैं ताकि भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न न हो। साथ ही, नगर पंचायत और प्रखंड स्तर पर पूजा पंडालों के आसपास विशेष साफ-सफाई अभियान चलाने तथा पूजा के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने का आदेश जारी किया गया है।

बैठक में अनुमंडल प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

इस समीक्षा बैठक में अनुमंडल प्रशासन और पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। मुख्य रूप से पालीगंज के SDPO-1 और SDPO-2, भूमि सुधार उप समाहर्ता (DCLR), कार्यपालक दंडाधिकारी, सभी थानों के थानाध्यक्ष, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी, BDO, CO, मद्य निषेध अधिकारी, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (BEEO) शामिल हुए। सभी अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का कड़ाई से पालन कराने का निर्देश दिया गया है।

पालीगंज से ऋषिकेश की रिपोर्ट