LATEST NEWS

  • Air India Flight Hijack
  • एयर इंडिया फ्लाइट का हाईजैक अलर्ट ! फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रहे विमान बम से उड़ाने की धमकी,

  • Bihar Jeevika
  • Bihar Jeevika: नवरात्रि में सुधा उत्पादों की बढ़ी डिमांड, जीविका दीदियों की होगी बंपर कमाई, 60 हजार की

  • Gaya Liquor Raid
  • Bihar Crime:तस्कर को छुड़ाने के लिए पुलिस पर जमकर हुई रोड़ेबाजी, दारोगा समेत 5 जवान घायल, बिहार में

  • Bihar Traffic Drive
  • Bihar Traffic Drive: बिहार में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं! हो जाएं सावधान! चौक-चौराहों और चेकपोस्ट

  • Patna Crime
  • Patna Crime News: पटना में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम! पटना कॉलेज में षड्यंत्र पर पुलिस का ताबड़तोड़

पटना सदर के सबलपुर पंचायत में 'सहयोग शिविर' के दौरान भारी हंगामा, पीएम आवास योजना में बड़े घोटाले का आरोप

पटना सदर प्रखंड के ग्रामीणों ने पीएम आवास योजना में बड़े घोटाले का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का संबलपुर पंचायत की जो सूची जारी की गई है उसमें 60 प्रतिशत से अधिक नाम फर्जी है। ग्रामीणों ने पूरे मामले की जांच की मांग की है......

पटना सदर के सबलपुर पंचायत में 'सहयोग शिविर' के दौरान भारी हं
पीएम आवास योजना में बड़े घोटाले का आरोप- फोटो : रजनीश

Patna : राजधानी पटना के पटना सदर प्रखंड अंतर्गत सबलपुर पंचायत सरकार भवन में मंगलवार को आयोजित 'सहयोग शिविर' में उस समय भारी हंगामा और अफरातफरी मच गई, जब स्थानीय ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े पैमाने पर धांधली और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। ग्रामीणों का आरोप है कि वास्तविक गरीब और बेघर परिवारों को दरकिनार कर पंचायत के संपन्न लोगों, तीन-चार मंजिला पक्के मकान मालिकों तथा जनप्रतिनिधियों के सगे-संबंधियों के नाम आवास योजना की सूची में जोड़े गए हैं।

60 प्रतिशत से अधिक नाम फर्जी, वार्ड नंबर 9 में सबसे ज्यादा धांधली

Diarch GO

ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत की जारी सूची में सैकड़ों लोगों के नाम शामिल हैं, जिनमें से 60 प्रतिशत से अधिक नाम गलत और असंवैधानिक तरीके से जोड़े गए हैं। सबसे ज्यादा अनियमितता वार्ड नंबर 9 से सामने आई है, जहां सूची में शामिल लगभग सभी लोगों के पास पहले से ही आलीशान और बहुमंजिला पक्के मकान मौजूद हैं। इसके अलावा पंचायत के कई वार्ड सदस्यों और उनके सगे-संबंधियों के नाम भी लाभार्थियों की सूची में दर्ज कर दिए गए हैं।

आवास सहायक के समक्ष हंगामा, जांच के लिए सौंपा गया शिकायत पत्र

NSIT
Nsmch

सहयोग शिविर में पहुंची आवास योजना सहायक रंजू कुमारी के सामने ग्रामीणों ने विरोध-प्रदर्शन करते हुए जमकर हंगामा किया। इसके बाद पंचायत निवासी शिव कुमार पासवान के नेतृत्व में ग्रामीणों ने आवास सहायक को एक लिखित शिकायत पत्र सौंपा। आवेदन में स्पष्ट रूप से पंचायत के जनप्रतिनिधियों और उनके परिजनों को गलत तरीके से लाभ पहुंचाए जाने का उल्लेख करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की गई है।

शिकायत पत्र में उजागर किए गए प्रमुख नाम और क्रम संख्या:

  1. क्रम संख्या 384: जुली देवी (पति: रिंकू कुमार) - वार्ड नंबर 1 की वार्ड सदस्य, जिनके पास दो मंजिला पक्का मकान है।
  2. क्रम संख्या 206: सुनीता देवी (पति: लल्लू साहनी) - वार्ड सदस्य की गोतनी, इनके पास भी पक्का मकान है।
  3. क्रम संख्या 489: टिंकू साहनी (पिता: वमल साहनी) - पक्का मकान।
  4. क्रम संख्या 455: संजय कुमार (पिता: हीरा साहनी) - पक्का मकान।
  5. क्रम संख्या 288: सुशीला देवी (पति: अरविंद कुमार सिंह) - दो से तीन फ्लोर का पक्का मकान।
  6. क्रम संख्या 491: अभिनव कुमार (पिता: अरविंद कुमार सिंह) - दो से तीन फ्लोर का पक्का मकान।
  7. क्रम संख्या 587: गुड़िया देवी (पति: स्व. संजीव कुमार) - दो से तीन फ्लोर का पक्का मकान।

राजधानी में धांधली पर उठे गंभीर सवाल, विभागीय कार्रवाई की मांग

यह पूरा मामला बिहार की राजधानी पटना का है, जहां शासन और प्रशासन के शीर्ष अधिकारी बैठते हैं। ऐसे में राजधानी के ही पंचायत में इस स्तर की धांधली सामने आने से प्रशासनिक कार्यशैली और निचले स्तर पर जारी भ्रष्टाचार पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों ने पूछा है कि क्या धरातल पर भौतिक सत्यापन (Physical Verification) किए बिना ही सूचियां तैयार की जा रही हैं? ग्रामीणों ने संबंधित विभाग के मंत्री और जिलाधिकारी से मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने, फर्जी नामों को सूची से हटाने और दोषी कर्मचारियों व जनप्रतिनिधियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

रजनीश की रिपोर्ट