LATEST NEWS

  • Bihar News : भागलपुर में सौर मेला-सह-सोलर लोन मेला का हुआ आयोजन, ऊर्जा मंत्री बोले- राज्य को सौर ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभाग प्रतिबद्ध
  • Bihar News : भागलपुर में सौर मेला-सह-सोलर लोन मेला का हुआ आयोजन, ऊर्जा मंत्री बोले- राज्य को सौर

  • Bihar News : ललाट पर चंदन.. गले में चुनरी के साथ माता की भक्ति में रंगे दिखे मुजफ्फरपुर के सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी, विधि व्यवस्था का लिया जायजा
  • Bihar News : ललाट पर चंदन.. गले में चुनरी के साथ माता की भक्ति में रंगे दिखे मुजफ्फरपुर

  • Bihar News : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी पर तारापुर में की पूजा-अर्चना, फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में हुए शामिल
  • Bihar News : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी पर तारापुर में की पूजा-अर्चना, फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले

  • Bihar Crime : भोजपुर में बदमाशों ने की युवक की गोली मारकर हत्या, छोटी बहन के घर गया था अभिषेक, वारदात से इलाके में फैली सनसनी
  • Bihar Crime : भोजपुर में बदमाशों ने की युवक की गोली मारकर हत्या, छोटी बहन के घर गया

  • Bihar News : बगहा में आठ दिनों से लापता छात्र का शव पुलिस ने गन्ने के खेत से किया बरामद, दो टुकड़ों में मिला नरकंकाल
  • Bihar News : बगहा में आठ दिनों से लापता छात्र का शव पुलिस ने गन्ने के खेत से

बाढ़ अनुमंडल अस्पताल में तैनात डॉ. अजय का बड़ा दावा, पैसे के बल पर अनुपस्थित महिला डॉक्टर का बनता फर्जी अटेंडेंस

बाढ़ अनुमंडल अस्पताल में तैनात डॉ. अजय का बड़ा दावा, पैसे के
बाढ़ अनुमंडल अस्पताल में तैनात डॉ. अजय का बड़ा दावा- फोटो : रवि शंकर

Patna : पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल अस्पताल से एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां अस्पताल में तैनात डॉ. अजय ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। डॉ. अजय के अनुसार, कुछ दिन पहले अस्पताल में एक प्रसव (डिलीवरी) की मरीज आई थी। अस्पताल में महिला डॉक्टर के मौजूद न होने के कारण परिजनों ने सीधे जिला पदाधिकारी (DM) से लेकर सिविल सर्जन तक इसकी शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद एसडीएम (SDM) द्वारा इस मामले की जांच की गई थी।


पैसे के बल पर अनुपस्थित रहने और फर्जी अटेंडेंस बनने का दावा

डॉ. अजय ने आरोप लगाया है कि अस्पताल में तैनात महिला डॉक्टर कई-कई दिनों तक ड्यूटी पर नहीं आती हैं, इसके बावजूद उनकी उपस्थिति (हाजिरी) नियमित रूप से दर्ज की जाती है। उन्होंने दावा किया कि इस पूरे मामले के पीछे पैसों का बड़ा खेल चल रहा है, जहां पैसे देकर डॉक्टर अस्पताल से गायब रहते हैं और उनकी अटेंडेंस बनती रहती है।


अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. विनय चौधरी ने आरोपों को बताया बेबुनियाद

इस पूरे विवाद और आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए अस्पताल के उपाधीक्षक (डिप्टी सुपरिंटेंडेंट) डॉ. विनय चौधरी ने डॉ. अजय के सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि डॉ. अजय द्वारा लगाए गए आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद और निराधार हैं। अस्पताल में सारा कामकाज और ड्यूटी रोस्टर के हिसाब से संचालित होता है।


अस्पताल में कुल 20 डॉक्टर तैनात, जिनमें 6 महिला चिकित्सक शामिल

उपाधीक्षक डॉ. विनय चौधरी ने जानकारी दी कि बाढ़ अनुमंडल अस्पताल में कुल 20 डॉक्टर पदस्थापित हैं, जिनमें से 6 महिला डॉक्टर शामिल हैं। बहरहाल, डॉक्टर द्वारा लगाए गए इन गंभीर आरोपों और अस्पताल प्रबंधन की सफाई के बाद अब यह देखना बेहद दिलचस्प होगा कि इस पूरे मामले पर स्वास्थ्य विभाग क्या रुख अपनाता है और आगे क्या कार्रवाई होती है। 

NSIT
Nsmch

रवि शंकर की रिपोर्ट