LATEST NEWS

  • Muzaffarpur SSP Kantesh Kumar Mishra Puja Pandal Inspection
  • Navratri 2026 Muzaffarpur:सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने निकले SSP कांतेश कुमार मिश्रा, चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात

  • Bihar News : भागलपुर में वन विभाग ने की बड़ी कार्रवाई, विक्रमशिला गांगेय डॉल्फिन आश्रयणी क्षेत्र से 50 किलोग्राम प्रतिबंधित महाजाल किया जब्त
  • Bihar News : भागलपुर में वन विभाग ने की बड़ी कार्रवाई, विक्रमशिला गांगेय डॉल्फिन आश्रयणी क्षेत्र से 50

  • Bihar News :  सारण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी की जांच के बीच 5 थानों की टीम ने ज्वेलरी दुकान पर मारा छापा, मचा हड़कंप
  • Bihar News : सारण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी की जांच के बीच 5 थानों की टीम

  • Bihar IPS Transfer list
  • Bihar IPS Transfer: नारायण उपाध्याय बने फुलवारी शरीफ के नए SDPO, कार्तिकेयन ए.के. पुलिस मुख्यालय भेजे गए

  • Bihar News : भोजपुर में नाबालिग लड़कियों को जबरन डांसर बनाने का रैकेट बेनकाब, पुलिस ने 12 को कराया मुक्त, महिला सहित दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : भोजपुर में नाबालिग लड़कियों को जबरन डांसर बनाने का रैकेट बेनकाब, पुलिस ने 12 को

चुनाव आयोग को कमजोर कर लोकतंत्र और संविधान के साथ खिलवाड़ कर रही केंद्र सरकार : मुकेश सहनी

बिहार सरकार के पूर्व मंत्री व वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी ने केन्द्र सरकार पर चुनाव आयोग को कमजोर कर लोकतंत्र और संविधान के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है। सहनी ने कहा है कि वोट काटकर और पैसे बांटकर सरकार बनाने का खेल लोकतंत्र के लिए खतरनाक है....

चुनाव आयोग को कमजोर कर लोकतंत्र और संविधान के साथ खिलवाड़ कर
मुकेश सहनी का केन्द्र सरकार पर बड़ा हमला- फोटो : देवांशु प्रभात

Patna : विकासशील इंसान पार्टी के संरक्षक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने सोमवार को पटना में पत्रकारों से बातचीत करते हुए केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश का लोकतंत्र और संविधान गरीब, पिछड़े और दलितों के अधिकारों का सबसे बड़ा आधार है। इसलिए चुनाव पूरी तरह निष्पक्ष होने चाहिए और संवैधानिक संस्थाओं को बिना किसी दबाव के स्वतंत्र रूप से काम करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार और बंगाल में वोट काटने, पैसे बांटने और दबाव की राजनीति के जरिए चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का खेल हुआ, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए बेहद खतरनाक है।

7 अक्टूबर को प्रखंडों में आक्रोश मार्च और 8 को जिला मुख्यालयों पर धरना

Diarch GO

मुकेश सहनी ने इंडिया गठबंधन के तय विरोध कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि लोकतंत्र बचाने की इस लड़ाई में 7 अक्टूबर को बिहार के सभी प्रखंडों में व्यापक आक्रोश मार्च निकाला जाएगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध दर्ज कराया जाएगा। वहीं 8 अक्टूबर को सभी जिला मुख्यालयों पर महागठबंधन के घटक दलों द्वारा धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान पटना में विपक्षी गठबंधन के प्रमुख नेता एक साथ राजभवन तक विरोध मार्च निकालेंगे।

संविधान की रक्षा के लिए बड़े आंदोलन का दिया संकेत 

सहनी ने स्पष्ट कहा कि बिहार हमेशा से जन आंदोलनों की पवित्र धरती रहा है। यदि बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर द्वारा निर्मित संविधान और गरीब-वंचितों के अधिकारों से छेड़छाड़ की कोशिश हुई, तो युवाओं और जनता को साथ लेकर लोकतांत्रिक तरीके से एक बड़ा देशव्यापी आंदोलन खड़ा किया जाएगा। उन्होंने केंद्र सरकार पर बेरोजगारी, महंगाई और बुनियादी समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार को प्रचार छोड़कर युवाओं के रोजगार और शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

NSIT
Nsmch

धनबल का प्रभाव चिंताजनक, राहुल गांधी के नेतृत्व में एकजुट है इंडिया ब्लॉक 

विधान परिषद और अन्य चुनावों में बढ़ते पैसों के प्रभाव पर चिंता जताते हुए सहनी ने कहा कि शिक्षक, स्नातक और जनप्रतिनिधियों से जुड़े चुनावों में धनबल का हावी होना लोकतांत्रिक प्रक्रिया के लिए शुभ संकेत नहीं है। उन्होंने दोहराया कि कांग्रेस एक राष्ट्रीय पार्टी है और विपक्षी दल राहुल गांधी के नेतृत्व में पूरी एकजुटता के साथ लोकतंत्र और संविधान की रक्षा की लड़ाई लड़ते रहेंगे।

देवांशु प्रभात की रिपोर्ट