LATEST NEWS

  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत से मचा कोहराम
  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत

  • Raghopur Boat Tragedy
  • राघोपुर नाव हादसा: 13 मौतों के बाद भी उलझा सवाल-नाव सरकारी थी या प्राइवेट? डीएम के बयान पर

  • Raghopur Boat Tragedy: राघोपुर नाव हादसे पर देशभर में शोक की लहर! 13 मौतों पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 6 लाख रुपये की सहायता,तेजस्वी यादव आज जाएंगे राघोपुर
  • Raghopur Boat Tragedy: राघोपुर नाव हादसे पर देशभर में शोक की लहर! 13 मौतों पर PM मोदी ने

  • Patna STF Inspector Hurt
  • Patna Crime: पटना में सरेराह गुंडागर्दी, STF इंस्पेक्टर का हेलमेट से सिर फोड़ा, BJP नेता ज्योति शेखर

  • Vaishali Boat Accident:वैशाली नाव हादसे में एक ही परिवार के 7 बच्चों समेत 13 की मौत से कोहराम, जनाक्रोश देखकर मौके से भागीं डीएम, जर्जर नाव की शिकायतों पर क्यों सोया रहा प्रशासन? सीओ पर ये आरोप भी
  • Vaishali Boat Accident:वैशाली नाव हादसे में एक ही परिवार के 7 बच्चों समेत 13 की मौत से कोहराम,

Bihar Weather: बिहार से मॉनसून की समय से पहले विदाई, उमस ने बढ़ाई बेचैनी, 6-9 अक्टूबर तक छिटपुट बारिश के आसार

Bihar Weather: बिहार में मॉनसून की रवानगी इस बार तय वक्त से पहले शुरू हो गई है। ...

Bihar Weather
बिहार से मॉनसून की समय से पहले विदाई- फोटो : social Media

Bihar Weather: बिहार में मॉनसून की रवानगी इस बार तय वक्त से पहले शुरू हो गई है। राज्य के आधे से ज्यादा हिस्से से शनिवार को मॉनसून विदा हो चुका है और अब अगले एक-दो दिनों में पूरे बिहार से इसके पूरी तरह लौटने के आसार हैं। आमतौर पर बिहार से मॉनसून की वापसी की मानक तारीख 10 से 11 अक्टूबर मानी जाती है। ऐसे में इस बार करीब एक सप्ताह पहले मॉनसून की विदाई मौसम के मिजाज में बदलाव का साफ इशारा दे रही है।

मॉनसून की बारिश थमते ही बिहार में उमस भरी गर्मी ने फिर जोर पकड़ लिया है। राज्य के ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा है। राजधानी पटना में अधिकतम तापमान सामान्य से करीब एक डिग्री और न्यूनतम तापमान 2.1 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। गया में अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान सामान्य से करीब दो डिग्री ऊपर रहे। भागलपुर में अधिकतम तापमान डेढ़ डिग्री और न्यूनतम एक डिग्री अधिक रहा, जबकि मुजफ्फरपुर में भी न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ऊपर दर्ज किया गया।

Diarch GO

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के मुताबिक अगले एक-दो दिनों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम खुश्क रहने की उम्मीद है। हालांकि वातावरण में नमी बरकरार रहने के कारण आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है। अगले पांच दिनों में तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। वहीं 6 से 9 अक्टूबर के बीच पटना समेत बिहार के अलग-अलग हिस्सों में छिटपुट बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।

शनिवार को पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज में सबसे अधिक 6.4 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा पटना समेत राज्य के अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क रहा। इसी दौरान 11 जिलों के अधिकतम तापमान में इजाफा दर्ज किया गया।

NSIT
Nsmch

मौसम विभाग के अनुसार पिछले दो दिनों में बारिश की गतिविधियों में भारी कमी आई है। मॉनसून की वापसी की रेखा अब सुपौल, रांची, रायपुर, बेमेतरा, परभणी और बारामती से होकर गुजर रही है। मॉनसून के पीछे हटने के साथ उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के मौसम में बदलाव तेज हो रहा है।

राजधानी पटना में 4 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 34°C और न्यूनतम 25°C रहने का अनुमान है। 5 अक्टूबर को अधिकतम पारा 33°C, जबकि 6 अक्टूबर को यह 32°C तक पहुंच सकता है। 6 और 7 अक्टूबर को हल्की बारिश तथा बादल छाए रहने की संभावना है। यानी मॉनसून भले ही बिहार से कूच कर रहा हो, लेकिन जाते-जाते कुछ इलाकों में फुहारों की सौगात दे सकता है।