LATEST NEWS

  • माँ अंबिका भवानी
  • Sharad Navratri 2026: आमी के सिद्धपीठ में माँ अंबिका भवानी के दरबार में उमड़ा जनसैलाब, अलौकिक शृंगार ,

  • Today Horoscope
  • Today Horoscope: मेष को भाग्य का साथ, तुला का बढ़ेगा आत्मविश्वास, परिवार, करियर और रिश्तों के मामले में

  • Today Panchang
  • Today Panchang: 18 अक्टूबर को कब से शुरू होगी अष्टमी तिथि? जानें शुभ समय

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान सुबह गुलाबी ठंड, दोपहर में तपिश, जानें कब बदलेगा मिजाज

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

Bihar Startup Scheme: बेटियों को मिलेगा स्टार्टअप का बूस्टर डोज, इस काम के लिए 2 लाख तक अनुदान देगी बिहार सरकार

Bihar Startup Scheme: बिहार सरकार बेटियों को उद्यमिता की राह पर आगे बढ़ाने के लिए पहली बार नए और इनोवेटिव बिजनेस आइडिया पर आधारित ‘बेटी स्टार्टअप चैलेंज योजना’ शुरू करने की तैयारी में है।..

Bihar Plans Up to 2 Lakh Grant Under Beti Startup Scheme
बिहार की बेटियों को मिलेगें 2 दो लाख- फोटो : X

Bihar Startup Scheme: बिहार सरकार बेटियों को उद्यमिता की राह पर आगे बढ़ाने के लिए पहली बार नए और इनोवेटिव बिजनेस आइडिया पर आधारित ‘बेटी स्टार्टअप चैलेंज योजना’ शुरू करने की तैयारी में है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के निर्देश पर उच्च शिक्षा विभाग ने योजना का प्रस्ताव तैयार कर लिया है। प्रस्ताव को वित्त विभाग की सहमति के बाद राज्य मंत्रिमंडल के समक्ष मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।प्रस्तावित योजना के तहत नए और व्यावहारिक बिजनेस आइडिया रखने वाली बेटियों को सरकार की ओर से 50 हजार से लेकर 2 लाख रुपये तक का अनुदान देने का प्रावधान किया गया है। भविष्य में इस आर्थिक सहायता की राशि बढ़ाने का भी प्रस्ताव है। कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद चालू वित्तीय वर्ष में ही योजना को लागू करने की तैयारी है।

उच्च शिक्षा विभाग के एक बजट अधिकारी के मुताबिक, योजना का प्रारूप तैयार किया जा चुका है। इसका मकसद ऐसे नए कारोबारी विचारों को प्रोत्साहित करना है, जो सिर्फ कागजों तक सीमित न रहें, बल्कि बाजार में व्यावहारिक रूप से लागू हो सकें और रोजगार के नए अवसर पैदा कर सकें।

योजना के लिए पात्रता भी प्रस्तावित की गई है। आवेदक का बिहार का स्थायी निवासी होना जरूरी होगा और उसकी न्यूनतम उम्र 18 वर्ष निर्धारित की गई है। चयन में खास तौर पर ऐसे आइडिया को तरजीह दिए जाने का प्रस्ताव है, जिनमें नवाचार के साथ रोजगार सृजन की क्षमता हो।

बता दें कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रक्षाबंधन के मौके पर बेटियों को उद्यमी बनाने के उद्देश्य से बेटी स्टार्टअप योजना शुरू करने की घोषणा की थी। अब उच्च शिक्षा विभाग ने इसे अमलीजामा पहनाने की कवायद तेज कर दी है। योजना लागू होने के बाद बेटियों को अपना कारोबार शुरू करने के लिए शुरुआती पूंजी जुटाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- हीरेश कुमार