LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Rahul Gandhi March: राहुल गांधी ने हाथ पकड़कर खींचा! सनसनीखेज आरोप लगाने वाली 3 महीने की प्रेग्नेंट पत्रकार का पढ़िए पूरा सच, बिहार की बेटी का इस जिले से है संबंध

Rahul Gandhi March: राहुल गांधी के सुप्रीम कोर्ट मार्च के दौरान पत्रकार ऋचा परासर अदालत परिसर के गेट के पास मौजूद थीं। उनका कहना है कि वह राहुल गांधी का बयान लेने के लिए माइक लेकर आगे बढ़ीं लेकिन राहुल गांधी ने उनका हाथ पकड़कर खींचा और...

Bihar Journalist Alleges Misconduct

Rahul Gandhi March:12 अक्टूबर को राहुल गांधी के सुप्रीम कोर्ट मार्च के दौरान पत्रकार ऋचा परासर अदालत परिसर के गेट के पास मौजूद थीं। उनका कहना है कि वह राहुल गांधी का बयान लेने के लिए माइक लेकर आगे बढ़ीं लेकिन राहुल गांधी ने उनका हाथ पकड़कर खींचा और उनके कैमरामैन के साथ भी धक्का-मुक्की हुई।  बिहार के सीवान की रहने वाली तीन महीने की गर्भवती पत्रकार ऋचा परासर ने आरोप लगाया है कि दिल्ली में राहुल गांधी के सुप्रीम कोर्ट मार्च के दौरान उनके साथ धक्का-मुक्की हुई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इस मामले ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है। बीजेपी ने राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए उनके व्यवहार पर सवाल खड़े किए हैं, वहीं कांग्रेस ने आरोपों को खारिज किया है। 

सीवान की बेटी ऋचा परासर ने सुनाई आपबीती

ऋचा परासर बिहार के सीवान जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने शुरुआती पढ़ाई डीएवी पब्लिक स्कूल, सीवान से की और बाद में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से अंग्रेजी में स्नातक की डिग्री हासिल की। वह चार वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इससे पहले वह बेंगलुरु की वर्से इनोवेशन कंपनी में सेल्स टीम की असिस्टेंट मैनेजर के तौर पर काम कर चुकी हैं। ऋचा ताइक्वांडो की राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी भी रह चुकी हैं।उनके पिता सरकारी शिक्षक रहे हैं और मां गृहिणी हैं। चार बहनों में तीसरे नंबर पर आने वाली ऋचा की शादी पिछले साल दिल्ली में हुई थी। अब इस घटना को लेकर उनके परिवार और परिचितों की चिंता भी चर्चा में है।

माइक आगे बढ़ाया, फिर हाथ पकड़कर खींचने का आरोप

ऋचा के मुताबिक, 12 अक्टूबर को राहुल गांधी के सुप्रीम कोर्ट मार्च के दौरान वह अदालत परिसर के गेट के पास मौजूद थीं। उनका कहना है कि वह राहुल गांधी का बयान लेने के लिए माइक लेकर आगे बढ़ीं। आरोप है कि राहुल गांधी ने उनका हाथ पकड़कर खींचा और उनके कैमरामैन के साथ भी धक्का-मुक्की हुई। ऋचा का दावा है कि इस दौरान वह सीढ़ियों पर गिर गईं और उनके घुटने तथा पेट पर चोट लगी। ऋचा ने बताया कि वह तीन महीने की गर्भवती हैं और घटना के बाद उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम को अपने लिए बेहद तकलीफदेह बताया है।

बीजेपी का हमला, कांग्रेस ने आरोपों को नकारा

मामले के सामने आते ही बीजेपी नेताओं ने राहुल गांधी पर निशाना साधा और इसे महिला पत्रकार के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला बताया। दूसरी ओर, कांग्रेस ने आरोपों को खारिज करते हुए इसे राजनीतिक प्रचार करार दिया है। दोनों पक्षों के दावों के बीच घटना की परिस्थितियों को लेकर विवाद गहरा गया है।

NSIT
Nsmch

सीवान से दिल्ली तक चर्चा में आए इस मामले में अब सबसे अहम सवाल यही है कि घटनास्थल पर वास्तव में क्या हुआ था। आरोपों की निष्पक्ष जांच और उपलब्ध वीडियो व अन्य साक्ष्यों की पड़ताल से ही तस्वीर साफ हो सकेगी। गर्भवती पत्रकार की सुरक्षा और पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने आना इस विवाद का केंद्रीय मुद्दा बना हुआ है।

ब्यूरो रिपोर्ट