LATEST NEWS

  • पटना पुलिस की सराहनीय पहल, यातायात संभालने के साथ एसआई बुजुर्गों की करते दिखे मदद
  • पटना पुलिस की सराहनीय पहल, यातायात संभालने के साथ एसआई बुजुर्गों की करते दिखे मदद

  • सड़क किनारे धान के खेत से अज्ञात अधेड़ का शव बरामद, इलाके मे सनसनी
  • सड़क किनारे धान के खेत से अज्ञात अधेड़ का शव बरामद, इलाके मे सनसनी

  • Bihar News : मां दुर्गा का अनोखा भक्त! 22 साल की उम्र में सीने पर 9 कलश रखकर कर रहा कठिन साधना, विश्व शांति की है कामना
  • Bihar News : मां दुर्गा का अनोखा भक्त! 22 साल की उम्र में सीने पर 9 कलश रखकर

  • सासाराम में बड़ी कार्रवाई: नोखा पुलिस ने दो सगे भाइयों को किया गिरफ्तार, 44.5 किलो गांजा बरामद
  • सासाराम में बड़ी कार्रवाई: नोखा पुलिस ने दो सगे भाइयों को किया गिरफ्तार, 44.5 किलो गांजा बरामद

  • Bihar Flood Relief
  • सीएम सम्राट ने बाढ़ प्रभावित किसानों को भेजा 112 करोड़, ऐसे चेक करें कि आपके खाता

स्वास्थ्य मंत्री निशांत की बड़ी पहल ! बिहार तकनीकी सेवा आयोग से चयनित 7348 स्टाफ नर्सों को मिली पदस्थापना

स्वास्थ्य विभाग ने पूरी पदस्थापना प्रक्रिया को पारदर्शी, मेरिट आधारित एवं संवेदनशील बनाया है। पदस्थापना के लिए राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) के सॉफ्टवेयर के माध्यम से रैंडमाइजेशन की प्रक्रिया अपनाई गई है।

 BTSC-Selected Staff Nurses
BTSC-Selected Staff Nurses- फोटो : news4nation

Bihar News :  स्वास्थ्य मंत्री निशांत की पहल पर बिहार में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग, बिहार सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) की अनुशंसा पर चयनित 7348 स्टाफ नर्स के सफल अभ्यर्थियों की राज्य के विभिन्न सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में पदस्थापना कर दी गई है। 7348 स्टाफ नर्स के पदों पर चयनित अभ्यर्थियों में 4888 महिला एवं 2460 पुरुष अभ्यर्थी शामिल हैं। 

मरीजों को मिलेगा लाभ 

इन तकनीकी कर्मियों की नियुक्ति से राज्य के मेडिकल कॉलेजों एवं अस्पतालों, जिला अस्पतालों, अनुमंडलीय अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (CHC), रेफरल अस्पतालों में स्टाफ नर्सों के कर्मियों की कमी दूर होगी। इससे अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, कार्यक्षमता एवं त्वरित सेवा में उल्लेखनीय सुधार आएगा। साथ ही मरीजों को उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाएं अधिक सुगम, बेहतर और प्रभावी तरीके से उपलब्ध हो सकेंगी।

Diarch GO

स्वास्थ्य विभाग ने पूरी पदस्थापना प्रक्रिया को पारदर्शी, मेरिट आधारित एवं संवेदनशील बनाया है। पदस्थापना के लिए राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) के सॉफ्टवेयर के माध्यम से रैंडमाइजेशन की प्रक्रिया अपनाई गई है। दिव्यांग अभ्यर्थियों को उनके गृह जिले (होम डिस्ट्रिक्ट) में पदस्थापित किया गया है। वहीं महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों को उनकी मेरिट के अनुरूप गृह जिला या निकटवर्ती जिलों के पास पदस्थापना देने का प्रयास किया गया है।

सभी स्टाफ नर्सों को निर्देश दिया गया है कि वे एक माह के भीतर अपने सभी शैक्षणिक एवं अन्य आवश्यक मूल प्रमाण-पत्रों के साथ संबंधित संस्थान में योगदान देंगे। संबंधित संस्थान के अधीक्षक/निदेशक/असैनिक शल्य चिकित्सक-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा उनके प्रमाण-पत्रों का मूल अभिलेखों से मिलान कर सत्यापन सुनिश्चित किया जाएगा तथा तीन माह के भीतर निर्गत संस्थानों से उनकी जांच एवं सत्यापन की प्रक्रिया पूर्ण कर विभाग को प्रतिवेदित किया जाएगा।

NSIT
Nsmch

निशांत ने दी बधाई 

स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने सभी नवपदस्थापित स्टाफ नर्सों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में इनकी भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में पर्याप्त मानव संसाधन उपलब्ध कराकर आम नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण, सुलभ एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करना है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी स्टाफ नर्स पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे तथा मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।