LATEST NEWS

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान सुबह गुलाबी ठंड, दोपहर में तपिश, जानें कब बदलेगा मिजाज

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

बिहार में बाढ़ से टूटी ग्रामीण सड़कें: 25 जिलों में 338 सड़कों की मरम्मत के लिए 1100 करोड़ से अधिक होंगे खर्च

बिहार में आई भीषण बाढ़ के कारण 25 जिलों के 51 अनुमंडलों में कुल 247 ग्रामीण सड़कें पूरी तरह बह गई हैं। बाढ़ का पानी उतरने के बाद ग्रामीण कार्य विभाग को जिलों से मिली क्षति की विस्तृत रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है...

बिहार में बाढ़ से टूटी ग्रामीण सड़कें: 25 जिलों में 338 सड़क
बिहार में बाढ़ से टूटी ग्रामीण सड़कें- फोटो : AI जेनेरेट तस्वीर

Patna : राज्य में हाल ही में आई भीषण बाढ़ के कारण 25 जिलों के 51 अनुमंडलों में कुल 247 ग्रामीण सड़कें पूरी तरह बह गई हैं, जिससे इन सड़कों का 46 किलोमीटर हिस्सा पानी में विलीन हो गया है। इसके अतिरिक्त, 99 सड़कों को भारी क्षति पहुँची है। इस प्रकार बाढ़ की वजह से कुल 338 ग्रामीण सड़कों को बड़ा नुकसान पहुँचा है, जिससे कई इलाकों की संपर्कता प्रभावित हुई है।

सारण जिले में सबसे ज्यादा सड़कें बहीं, सोनपुर बना सबसे अधिक प्रभावित 

बाढ़ का पानी उतरने के बाद ग्रामीण कार्य विभाग को जिलों से मिली क्षति की विस्तृत रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है, जिसके आधार पर सड़कों की युद्धस्तर पर मरम्मति का कार्य शुरू कर दिया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, सबसे अधिक 41 सड़कें अकेले सारण जिले में बही हैं, जिनमें से 30 अकेले सोनपुर अनुमंडल की हैं। विभाग ने नुकसान को दो श्रेणियों में बांटा है—पहली वे सड़कें जिनका कुछ हिस्सा पूरी तरह बह गया है और संपर्कता टूट गई है, तथा दूसरी वे सड़कें जिन पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं या हिस्से टूट गए हैं।

मरम्मत कार्य पर 1100 करोड़ रुपये से अधिक की होगी लागत

NSIT
Nsmch

जिलों से प्राप्त रिपोर्टों के आधार पर किए गए प्रारंभिक आकलन के अनुसार, बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुई ग्रामीण सड़कों को पूरी तरह दुरुस्त करने में 1100 करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च होने का अनुमान है। ग्रामीण कार्य विभाग लगातार इन मरम्मत कार्यों की निगरानी कर रहा है ताकि लोगों को जल्द से जल्द आवागमन की सुविधा मिल सके।

अब तक 69 सड़कें दुरुस्त, शेष पर तेजी से जारी है काम

विभाग से मिली आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, बाढ़ में बही कुल सड़कों में से अब तक 69 सड़कों को दुरुस्त कर यातायात बहाल कर दिया गया है। वहीं, शेष बची हुई सड़कों पर भी आवागमन सुचारू बनाने के लिए संबंधित जिलों को कार्य में तेजी लाने के कड़े निर्देश दिए गए हैं। उल्लेखनीय है कि बाढ़ के दौरान एक हजार से अधिक ग्रामीण सड़कें पानी में डूबी थीं, जिनमें से 338 सड़कों को गंभीर क्षति पहुँची है।

इन 25 जिलों में हुआ है सबसे ज्यादा नुकसान 

बाढ़ के पानी और तेज बहाव से जिन जिलों की ग्रामीण सड़कों को भारी क्षति पहुँची है, उनमें प्रमुख रूप से पटना, भोजपुर, बक्सर, सारण, दरभंगा, खगड़िया, सहरसा, समस्तीपुर, कटिहार, पूर्णिया, सुपौल, मुजफ्फरपुर, वैशाली, गोपालगंज, बेगूसराय, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, भागलपुर, मुंगेर, जमुई, लखीसराय, अरवल, औरंगाबाद, गया और रोहतास शामिल हैं।