LATEST NEWS

  • माँ अंबिका भवानी
  • Sharad Navratri 2026: आमी के सिद्धपीठ में माँ अंबिका भवानी के दरबार में उमड़ा जनसैलाब, अलौकिक शृंगार ,

  • Today Horoscope
  • Today Horoscope: मेष को भाग्य का साथ, तुला का बढ़ेगा आत्मविश्वास, परिवार, करियर और रिश्तों के मामले में

  • Today Panchang
  • Today Panchang: 18 अक्टूबर को कब से शुरू होगी अष्टमी तिथि? जानें शुभ समय

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान सुबह गुलाबी ठंड, दोपहर में तपिश, जानें कब बदलेगा मिजाज

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

सम्राट कैबिनेट की बैठक आज, बाढ़ पीड़ितों से लेकर रोजगार तक कई बड़े फैसले की उम्मीद

पटना में शाम 4 बजे जुटेंगे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत कैबिनेट के मंत्री, जनहित, सरकारी नियुक्तियों और विकास योजनाओं से जुड़े प्रस्तावों पर हो सकता है बड़ा फैसला.

Bihar Cabinet Meeting
Bihar Cabinet Meeting - फोटो : news4nation

Bihar News :  बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार की कैबिनेट बैठक सोमवार को होने जा रही है। इस बैठक पर बाढ़ पीड़ित परिवारों को राहत देने से लेकर रोजगार और सरकारी नियुक्तियों तक के मुद्दों को लेकर लोगों की निगाहें टिकी हैं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में शाम 4 बजे मुख्य सचिवालय स्थित मंत्रिमंडल कक्ष में बैठक होगी। माना जा रहा है कि बैठक में जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा हो सकती है।

सम्राट कैबिनेट की इस बैठक को बिहार में सरकार की प्राथमिकताओं के लिहाज से अहम माना जा रहा है। बाढ़ से प्रभावित परिवारों को राहत देने, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने और विभिन्न विकास योजनाओं को गति देने से जुड़े मुद्दे चर्चा के केंद्र में रह सकते हैं। हालांकि, इन विषयों पर अंतिम निर्णय कैबिनेट की बैठक में लिए जाने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

बाढ़ पीड़ितों को राहत देने पर रहेगी नजर

बिहार में बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने के मुद्दे पर सबकी नजर रहेगी। बैठक में बाढ़ पीड़ितों के लिए सहायता और राहत से जुड़े प्रस्तावों पर फैसला होने की उम्मीद है। यदि इस संबंध में कोई प्रस्ताव मंजूर होता है, तो प्रभावित परिवारों को राहत मिलने का रास्ता साफ हो सकता है।

रोजगार और सरकारी नियुक्तियों पर उम्मीदें

कैबिनेट बैठक में रोजगार और सरकारी नियुक्तियों से जुड़े प्रस्तावों को लेकर भी युवाओं की उम्मीदें रहेंगी। बिहार में सरकारी नौकरियों और भर्ती प्रक्रियाओं को लेकर अभ्यर्थियों की नजर सरकार के फैसलों पर रहती है। ऐसे में आज की बैठक में नियुक्तियों या रोजगार से जुड़े किसी प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है या नहीं, यह देखना महत्वपूर्ण होगा।

NSIT
Nsmch

शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास योजनाओं पर भी नजर

बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और बुनियादी ढांचे से जुड़ी योजनाओं के प्रस्तावों पर भी चर्चा और मंजूरी की संभावना है। इसके अलावा आम लोगों को राहत देने वाली योजनाओं तथा जनहित से जुड़े अन्य मुद्दों पर सरकार निर्णय ले सकती है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में मंत्रिपरिषद के समक्ष रखे जाने वाले प्रस्तावों पर विचार किया जाएगा। बैठक के बाद सरकार की ओर से मंजूर प्रस्तावों और महत्वपूर्ण फैसलों की आधिकारिक जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

रंजन की रिपोर्ट