LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

पटना के पटेल नगर स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियों ने पाया काबू

राजधानी पटना में एक बड़ी दुर्घटना होते-होते रह गई। पटना के पटेल नगर में एक पूजा पंडाल मे आग लग गई। गनीमत यह रही की समय रहते फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच आग पर काबू पा लिया.....

पटना के पटेल नगर स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में लगी भीषण आग, दम
दुर्गा पूजा पंडाल में लगी भीषण आग- फोटो : अनिल कुमार

Patna : राजधानी पटना में दुर्गा पूजा के उल्लास के बीच एक बड़ी दुर्घटना टल गई। शास्त्री नगर थाना क्षेत्र के पटेल नगर इलाके में बुधवार को एक दुर्गा पूजा पंडाल में अचानक आग लग गई, जिससे मौके पर भारी अफरातफरी मच गई। पंडाल में आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया और चारों तरफ चीख-पुकार मच गई।

दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद बुझाई आग

घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी गई, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने स्थानीय पुलिस और लोगों की मदद से काफी कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

आग लगने के कारणों की जांच में जुटा प्रशासन

फिलहाल पंडाल में आग लगने के स्पष्ट कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं और आग लगने के पीछे शॉर्ट सर्किट या अन्य किसी कारण की तकनीकी जांच की जा रही है। गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी भी बड़े जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।

अनिल की रिपोर्ट