LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Bihar News : बिहार में बाढ़ पीड़ितों को राहत, दूसरे चरण में 1.60 लाख से अधिक परिवारों के खातों में भेजे गए 112 करोड़ रूपये

Bihar News : बिहार में द्वितीय चरण के तहत 1,60,201 बाढ़ पीड़ित परिवारों के बैंक खातों में ₹7,000 प्रति परिवार की दर से कुल ₹112.14 करोड़ की राशि DBT के माध्यम से हस्तांतरित की गई.....पढ़िए आगे

Bihar News : बिहार में बाढ़ पीड़ितों को राहत, दूसरे चरण में
बाढ़ पीड़ितों को राहत - फोटो : SOCIAL MEDIA

PATNA : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज द्वितीय चरण में 1 लाख 60 हजार 201 बाढ़ पीड़ित परिवारों को अनुग्रहिक अनुदान वितरण के तहत उनके बैंक खातों में 7 हजार रूपये प्रति परिवार की दर से 112.14 करोड़ रूपये की राशि डी०बी०टी० के माध्यम से हस्तांतरित की। प्रथम चरण में 15 सितंबर 2026 को 8 लाख 77 हजार 190 परिवारों के बैंक खातों में 7 हजार रूपये प्रति परिवार की दर से 614.03 करोड़ रूपये की राशि अंतरित की गयी थी। अब तक कुल 10 लाख 37 हजार 391 बाढ़ पीड़ित परिवारों के खाते में 726.17 करोड़ रूपये की राशि अंतरित की गयी है।

इस अवसर पर अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि आज 1 लाख 60 हजार 201 बाढ़ पीड़ित परिवारों को अनुग्रहिक अनुदान वितरण के तहत उनके बैंक खातों में 7 हजार रूपये प्रति परिवार की दर से 112.14 करोड़ रूपये की राशि डी०बी०टी० के माध्यम से हस्तांतरित की गयी है। पहले चरण में 8,77,190 बाढ़ प्रभावित परिवारों को प्रति परिवार 7 हजार रूपये की दर से अनुग्रह अनुदान की राशि उपलब्ध कराई गई थी। उन्होंने कहा कि बाढ़ के दौरान संबंधित विभाग के लोगों एवं प्रशासन के द्वारा राहत एवं बचाव कार्य को बेहतर ढंग से किया गया। सभी जिलाधिकारी यह सुनिश्चित करें कि राहत सहायता से जो परिवार वंचित रह गए हैं उन पात्र परिवारों को भी चिह्नित कर इस प्रक्रिया में शामिल किया जाए, ताकि कोई भी पात्र परिवार सरकारी सहायता से वंचित न रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ प्रभावित किसानों को फसल क्षति हेतु कृषि इनपुट अनुदान की राशि 14 अक्टूबर को, दशहरा से पहले, उपलब्ध करा दी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों तथा अन्य आधारभूत संरचनाओं की मरम्मती एवं पुनर्स्थापन का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जाए और इसे दीपावली से पहले पूरा करना सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम लोगों को आवागमन एवं दैनिक गतिविधियों में परेशानी न हो। मुख्यमंत्री ने बाढ़ की समस्या के स्थायी समाधान की आवश्यकता पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि भविष्य में बाढ़ से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए ठोस एवं दीर्घकालिक योजना पर काम किया जा रह है। उन्होंने कहा कि राज्यवासियों को दशहरा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूँ। हमारी कामना है कि सभी परिवार खुशहाल रहें, बिहार समृद्ध बने और देश विकसित हो।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, उप मुख्यमंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, आपदा प्रबंधन मंत्री रत्नेश सादा, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल, पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल, मुख्यमंत्री के सचिव लोकेश कुमार सिंह, ग्रामीण कार्य विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह, स्वास्थ्य विभाग के सचिव कुमार रवि, ऊर्जा विभाग के सचिव अजय यादव, मुख्यमंत्री के सचिव संजय कुमार सिंह, डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग के सचिव शीर्षत कपिल अशोक, कृषि विभाग के निदेशक मुकेश कुमार लाल उपस्थित थे। जबकि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के जिलाधिकारी उपस्थित थे।

NSIT
Nsmch