LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

बिजली विभाग की लापरवाही से युवक की गई जान, करंट लगने से 40 वर्षीय संजय की दर्दनाक मौत

नवादा जिले में बिजली विभाग की लापरवाही से एक 40 वर्षीय व्यक्ति की जान चली गई। मृतक सुबह अपने खेत की ओर जा रहे थे उसी दौरान रास्ते में टूटे जर्जर बिजली तार की चपेट में आ गए और करंट लगने से उनकी मौत हो गई.....

बिजली विभाग की लापरवाही से युवक की गई जान, करंट लगने से 40 व
करंट लगने से युवक की मौत- फोटो : अमन सिन्हा

Nawada : जिले के नरहट थाना क्षेत्र के अबगिल गांव में करंट लगने से 40 वर्षीय संजय राउत की दर्दनाक मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब संजय सुबह खेत में काम करने जा रहे थे और रास्ते में अचानक टूटे जर्जर बिजली तार की चपेट में आ गए। करंट इतना तेज था कि उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।


कमाऊ सदस्य की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ 

संजय राउत अपने परिवार के मुख्य कमाने वाले सदस्य थे। उनकी असमय मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक अपने पीछे पत्नी, तीन पुत्रों और अन्य परिजनों को छोड़ गए हैं। इस हृदयविदारक हादसे के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे अबगिल गांव में शोक की लहर व्याप्त है।

Diarch GO


ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लगाया लापरवाही का संगीन आरोप 

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने बिजली विभाग की कार्यशैली पर जमकर आक्रोश जताया। लोगों का आरोप है कि इलाके में लंबे समय से जर्जर तारों की समय पर मरम्मत नहीं कराई जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार बारिश के बीच जिले में हर सप्ताह ऐसी दुखद घटनाएं सामने आ रही हैं, लेकिन विभाग बेपरवाह बना हुआ है।


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवादा भेजा 

हादसे की सूचना मिलते ही नरहट थाना प्रभारी गौतम कुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की नियमानुसार जांच की जा रही है।

NSIT
Nsmch


जर्जर तारों को तत्काल बदलने और दोषियों पर कार्रवाई की उठी मांग 

यह दुखद हादसा ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलता है। स्थानीय निवासियों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि पूरे इलाके में लटके हुए और जर्जर तारों को अविलंब बदला जाए। साथ ही दोषियों की जवाबदेही तय करते हुए पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए।


अमन की रिपोर्ट