LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

Road Accident In Bihar: नवादा में सड़क हादसे में युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Road Accident In Bihar: बिहार के नवादा में भीषण सड़क दुर्घटना में युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि युवक अपने घर में कमाने वाला एकलौता सदस्य था।

सड़क हादसा
युवक की दर्दनाक मौत - फोटो : social media

Road Accident In Bihar:  नवादा जिले के नरहट थाना क्षेत्र अंतर्गत ओलीपुर गांव के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक गोलगप्पा विक्रेता की मौत हो गई। मृतक अशोक कुमार अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। बताया जा रहा है कि अशोक कुमार रोज की तरह गोलगप्पा बेचने के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान ओलीपुर के समीप एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। 

युवक की दर्दनाक मौत 

टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में उन्हें पहले नरहट के स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उन्हें नवादा रेफर कर दिया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच भेजा गया, लेकिन पटना ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

Diarch GO

परिवार में मचा कोहराम 

हादसे के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। मृतक के बेटे सुभाष कुमार ने बताया कि उनके पिता ही परिवार का एकमात्र सहारा थे और गोलगप्पा बेचकर ही घर का खर्च चलाते थे। उनकी अचानक मौत से परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। नरहट थाना प्रभारी गौतम कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है और फरार बाइक चालक की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

नवादा से अमन की रिपोर्ट