LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Bihar News: स्टेशन पर दौड़ लगा रहे युवक की अचानक हुई मौत, परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप

Bihar News: बिहार के नवादा में एक युवक की अचानक मौत हो गई। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों ने अस्पताल पर गंभीर आरोप लगाया है। मृतक की पहचान अभिषेक राय के रुप में हुई है।

मौत
युवक की अचानक मौत - फोटो : reporter

Bihar News: बिहार के नवादा जिले के वारिसलीगंज में एक 27 वर्षीय युवक की अचानक मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान अभिषेक राय उर्फ गोलू के रूप में हुई है, जो चकवाय गांव निवासी राजकुमार प्रसाद के पुत्र थे। जानकारी के अनुसार, अभिषेक रोज की तरह सुबह वारिसलीगंज रेलवे स्टेशन पर दौड़ लगा रहा था। प्लेटफॉर्म के तीन चक्कर लगाने के बाद वह अचानक गिर पड़ा। मौके पर मौजूद लोगों ने उनकी हालत बिगड़ते देख परिजनों को सूचना दी।

अस्पताल पहुंचते ही मृत घोषित

परिजन और स्थानीय लोग उन्हें तुरंत वारिसलीगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों ने PHC प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। भाई आयुष राज के मुताबिक, अस्पताल में न तो रजिस्ट्रेशन पर्ची बनाई गई और न ही मौत से जुड़ी कोई जानकारी दी गई। परिजनों का आरोप है कि उन्हें सीधे शव ले जाने के लिए कह दिया गया। बाद में पुलिस के हस्तक्षेप के बाद ही अस्पताल में रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी की गई।

Diarch GO

पोस्टमार्टम के बाद स्पष्ट होगा कारण

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी पंकज कुमार सैनी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा।

परिजनों में मचा कोहराम 

अभिषेक अपने परिवार का सबसे छोटा बेटा था। उसकी अचानक मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है। परिजनों ने स्वास्थ्य केंद्र की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए मेडिकल नेग्लिजेंस की शिकायत करने की बात कही है। यह घटना एक बार फिर सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है, खासकर ऐसे मामलों में जहां तत्काल और पारदर्शी प्रक्रिया बेहद जरूरी होती है।

NSIT
Nsmch

नवादा से अमन की रिपोर्ट