LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Bihar News: नवादा में आहर में गिरने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Bihar News: बिहार के नवादा में आहर में गिरने से युवक की मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की माँ का हाल बेहाल है।

युवक की मौत
आहर में गिरने से युवक की मौत - फोटो : social media

Bihar News: बिहार के नवादा जिले के सिरदला प्रखंड क्षेत्र में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। परनाडाबर थाना क्षेत्र के मुरली मोड़ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक छत्र बांध आहर के गहरे पानी में जा गिरा, जिससे उसकी जान चली गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। मृतक की पहचान कांटी गांव निवासी स्वर्गीय किशोरी विश्वकर्मा के पुत्र संतोष कुमार उर्फ अंकुश के रूप में हुई है। 

आहर मे गिरने से युवक की मौत 

परिजनों के अनुसार, संतोष किसी काम से मुरली मोड़ होते हुए खटांगी गांव जा रहे थे। इसी दौरान छत्र बांध आहर के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सीधे आहर में जा गिरी। बताया जाता है कि बाइक पर संतोष के साथ सोनू कुमार नामक एक अन्य युवक भी सवार था। हादसे में सोनू आहर के किनारे गिर गया और उसे मामूली चोटें आईं, जबकि संतोष गहरे पानी में चले गए।

Diarch GO

परिजनों में मचा कोहराम 

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम और परनाडाबर थाना अध्यक्ष हरिकांत कुमार व एसआई संतोष कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से युवक को आहर से बाहर निकालकर तत्काल इलाज के लिए सिरदला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

सिर में लगी चोट 

चिकित्सकों के अनुसार, युवक के सिर में गंभीर चोट थी और शरीर पर कई जगह जख्म के निशान पाए गए। पुलिस ने पंचनामा की प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। संतोष कुमार अपने पीछे पत्नी और तीन छोटे-छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। अस्पताल परिसर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जिससे माहौल बेहद गमगीन हो गया है।

NSIT
Nsmch

नवादा से अमन की रिपोर्ट