LATEST NEWS

  • Bihar Sand Mining
  • Bihar Sand Mining: बिहार में 16 अक्टूबर से होगा बालू खनन का महा-आगाज, खुलेंगे 212 घाट, अवैध खनन

  • Bharat Tiwari Encounter Case
  • Bharat Tiwari Encounter: भरत तिवारी एनकाउंटर केस में 4 महीने बाद बड़ा एक्शन, 7 घंटे तक गांव में

  • Bihar Police teacher Salary Stop
  • Bihar Salary Scam: 10 लाख से ज्यादा पुलिसकर्मियों-शिक्षकों को नहीं मिलेगी अक्तूबर की सैलरी! बिहार में वेतन घोटाले

  • Bihar IPS Officer: बिहार के IPS जितेंद्र कुमार को मिली बड़ी जिम्मेदारी,  केंद्र में संभालेंगे इस महत्वपूर्ण विभाग की  कमान
  • Bihar IPS Officer: बिहार के IPS जितेंद्र कुमार को मिली बड़ी जिम्मेदारी, केंद्र में संभालेंगे इस महत्वपूर्ण

  • Patna Police attacked
  • Patna Crime: पटना में फिर खाकी पर हमला, पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप

प्रेमी युगल की शादी को लेकर हंगामा : भिड़े दोनों पक्षों के परिजन, पुलिस को करनी पड़ी दखलअंदाजी

प्रेमी युगल की शादी को लेकर हंगामा : भिड़े दोनों पक्षों के प
प्रेमी युगल की शादी को लेकर हंगामा- फोटो : अमन सिन्हा

Nawada : जिले के गोविंदपुर अस्पताल परिसर के समीप रविवार को एक प्रेमी युगल की शादी को लेकर दोनों पक्षों के परिजनों के बीच जमकर विवाद और नोकझोंक हुई। जैसे ही लड़के पक्ष के परिजनों को इस बात की भनक लगी कि उन्होंने शादी कर ली है, वे तुरंत मौके पर पहुंच गए और इस रिश्ते का कड़ा विरोध करने लगे। इस हंगामे के दौरान मौके पर आसपास के लोगों की भी भारी भीड़ जमा हो गई।


हिसुआ के युवक और झारखंड की युवती के बीच चल रहा था प्रेम प्रसंग

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हिसुआ थाना क्षेत्र के बभनौर गांव निवासी मुकेश कुमार और झारखंड के सतगावां थाना क्षेत्र के नंदूडीह गांव निवासी सलोनी कुमारी के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था और दोनों आपस में विवाह करना चाहते थे। इसी सिलसिले में रविवार को दोनों ने पहले झारखंड स्थित एक मंदिर में सगाई की रस्म पूरी की और उसके बाद सीधे गोविंदपुर पहुंचे थे।


डायल-112 पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की पूछताछ, आधार कार्ड से हुई उम्र की पुष्टि

Diarch GO

जैसे ही दोनों के गोविंदपुर पहुंचने की खबर लड़के पक्ष को मिली, वे अस्पताल के पास पहुंच गए और शादी का विरोध करते हुए विवाद बढ़ाने लगे। स्थिति को बिगड़ता देख किसी स्थानीय व्यक्ति ने तुरंत डायल-112 पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर प्रेमी युगल से पूछताछ की और उनके दस्तावेजों की जांच की। पुलिस ने दोनों के आधार कार्ड की मदद से उनकी उम्र की कानूनी वैधता की पुष्टि की।


बालिग पाए जाने पर पुलिस ने दी जाने की अनुमति

जांच के दौरान जब युवक और युवती दोनों बालिग पाए गए, तो पुलिस ने किसी भी तरह की जबरदस्ती न करते हुए दोनों को अपने स्वेच्छा से जाने की अनुमति दे दी। पुलिस के वहां से रवाना होने के बाद युवक अपनी बाइक पर युवती को बैठाकर उसके घर की तरफ निकल गया। अस्पताल परिसर के पास हुई इस हाई-वोल्टेज ड्रामेबाजी और पारिवारिक विवाद की चर्चा पूरे क्षेत्र में बनी रही।

NSIT
Nsmch

अमन सिन्हा की रिपोर्ट