LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

Bihar News: नवादा में अनियंत्रित स्कॉर्पियो दुकान में घुसी, बिजली पोल से भी टकराई, 2 की हालत गंभीर

Bihar News: वाहन तेज रफ्तार में था और चालक नियंत्रण खो बैठा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बिजली का पोल उखड़कर सीधे स्कॉर्पियो पर गिर गया। इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया

सड़क हादसा
रफ्तार का कहर - फोटो : social media

Bihar News:  बिहार के नवादा जिले में गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। सिरदला बाजार में तेज रफ्तार और अनियंत्रित स्कॉर्पियो वाहन एक दुकान में जा घुसा और साथ ही 11 हजार वोल्ट के बिजली पोल को भी टक्कर मार दी। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना फूल बागान चौक स्थित गया बस स्टैंड के पास की है। 

रफ्तार का कहर 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन तेज रफ्तार में था और चालक नियंत्रण खो बैठा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बिजली का पोल उखड़कर सीधे स्कॉर्पियो पर गिर गया। इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

Diarch GO

बिजली पोल से टकराई स्कॉर्पियो

हादसे के दौरान बिजली के तार टूटने का भी खतरा था। जिससे करंट फैल सकता था और बड़ी जनहानि हो सकती थी। हालांकि स्थानीय लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत बिजली आपूर्ति बंद करवा दी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद लोगों में आक्रोश है। स्थानीय नागरिकों ने तेज रफ्तार से वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि लापरवाही के कारण आम लोगों की जान जोखिम में पड़ रही है।

नवादा से अमन की रिपोर्ट