LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

नवादा में टेंपो पलटने से दर्दनाक हादसा : बीमार बेटी से मिलकर लौट रही महिला की मौत, तीन घायल

नवादा जिले में ऑटो पलटने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। मृतका अपनी बीमार बेटी से मिलकर घर लौट रही थी......

नवादा में टेंपो पलटने से दर्दनाक हादसा : बीमार बेटी से मिलकर
मृतका की फाइल फोटो- फोटो : अमन सिन्हा

Nawada : जिले के रोह थाना क्षेत्र अंतर्गत मनियोनचक गांव के पास सोमवार को एक अनियंत्रित तीन पहिया वाहन (टेंपो) पलट जाने से बड़ा हादसा हो गया। इस सड़क दुर्घटना में 60 वर्षीय वृद्धा की मौत हो गई, जबकि टेंपो सवार तीन अन्य यात्री घायल हो गए। मृतका की पहचान कौवाकोल बाजार निवासी शांति देवी (60 वर्ष) के रूप में हुई है। वह हिसुआ में रह रही अपनी बीमार बेटी से मिलकर वापस अपने घर लौट रही थीं।

अनियंत्रित होकर पलटा टेंपो, सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने घोषित किया मृत

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रोह-हिसुआ मार्ग पर मनियोनचक गांव के समीप अचानक टेंपो का संतुलन बिगड़ गया और वह बीच सड़क पर ही पलट गया। हादसे में शांति देवी को गंभीर चोटें आईं और वे लहूलुहान होकर बेहोश हो गईं। दुर्घटना के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीणों और गश्त कर रही पुलिस टीम की मदद से पीड़ित महिला को नवादा सदर अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

तीन अन्य यात्री भी हुए घायल, प्राथमिक उपचार के बाद निजी क्लिनिक गए

NSIT
Nsmch

इस दुर्घटना में टेंपो पर सवार तीन अन्य यात्रियों को भी हल्की-फुल्की चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही रोह थाना प्रभारी राहुल अभिषेक अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाने में सहयोग किया। प्राथमिक उपचार कराने के बाद तीनों घायल यात्री अपनी सुविधा अनुसार निजी अस्पताल में इलाज कराने चले गए।

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव, परिवार में मचा कोहराम

रोह थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शांति देवी के शव का पंचनामा तैयार किया और नवादा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया। जैसे ही कौवाकोल स्थित मृतका के घर शव पहुंचा, परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में मातम का माहौल छा गया।

दुर्घटना के कारणों की पड़ताल में जुटी पुलिस

रोह थाना पुलिस ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त टेंपो को जब्त कर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। थाना प्रभारी राहुल अभिषेक के अनुसार, पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ या फिर वाहन में कोई तकनीकी खराबी आ गई थी। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अमन सिन्हा की रिपोर्ट