LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

पटवन विवाद के बीच आहर में डूबने से किशोर की मौत, दो गांवों में मारपीट के बाद तनाव

पटवन विवाद के बीच आहर में डूबने से किशोर की मौत, दो गांवों म
आहर में डूबने से किशोर की मौत, दो गांवों में मारपीट के बाद तनाव- फोटो : अमन सिन्हा

Nawada : जिले के सिरदला थाना क्षेत्र में खेत पटवन के पानी के बंटवारे को लेकर हुए विवाद के बाद एक 16 वर्षीय किशोर की आहर में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार को बढ़ी बीघा और नाद गांव के बीच घटी। मृतक की पहचान बढ़ी बीघा निवासी रामविलास यादव के पुत्र प्रिंस कुमार (16 वर्ष) के रूप में की गई है।


पानी वितरण को लेकर बढ़ा विवादजमकर चलीं लाठियां

Diarch GO

जानकारी के मुताबिक, दलजीत सिंह आहर से खेतों की सिंचाई के लिए पानी छोड़ने की समय-सीमा पहले से तय थी। इसी दौरान दोनों गांवों के लोग आहर के पास जुट गए। आरोप है कि नाद गांव के कुछ लोगों ने पुल की ईंटें हटानी शुरू कर दीं, जिसका विरोध करने पर दोनों पक्षों में तीखी बहस के बाद मारपीट हो गई। इस झड़प में बढ़ी बीघा निवासी शिवकुमार यादव गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया गया।


शौच के लिए गया था किशोरजेसीबी से पानी काटकर निकाला गया शव

NSIT
Nsmch

मारपीट के माहौल के बीच प्रिंस शौच के लिए आहर की ओर गया था, जहां अचानक उसके पानी में डूबने की खबर आई। ग्रामीणों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। अंततः पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी मशीन से आहर के बांध को काटकर जलस्तर कम किया गया, तब जाकर प्रिंस को बाहर निकाला जा सका। उसे तुरंत सिरदला पीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टर अजय चौधरी ने उसे मृत घोषित कर दिया।


फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्यनाद गांव के दो लोग हिरासत में

घटना की सूचना पर सिरदला थानाध्यक्ष विनय कुमार चौरसिया दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। चलंत फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का मुआयना कर आवश्यक साक्ष्य इकट्ठा किए हैं। रजौली डीएसपी मोहम्मद शाहनवाज अख्तर ने अस्पताल पहुंचकर स्थिति की जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले में नाद गांव के दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।


इलाके में पुलिस बल तैनातस्थिति पर रखी जा रही नजर

घटना के बाद बढ़ी बीघा और नाद गांव के बीच गहरे तनाव को देखते हुए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस बल गश्त कर रहा है। मामले की हर पहलू से निष्पक्ष जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


अमन सिन्हा की रिपोर्ट