LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

फरार आरोपियों पर एसपी का बड़ा एक्शन: विशेष अभियान में 76 गिरफ्तार, हथियार और शराब बरामद

नवादा एसपी की कार्रवाई से जिले के अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है। एसपी के निर्देश पर जिला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार 76 अपराधियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डाल दिया है....

फरार आरोपियों पर एसपी का बड़ा एक्शन: विशेष अभियान में 76 गिर
एसपी की कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप- फोटो : अमन सिन्हा

Nawada : जिले में पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान के सख्त निर्देश पर फरार एवं वांछित अपराधियों के खिलाफ एक व्यापक और विशेष अभियान चलाया गया। 13 अगस्त 2026 को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में एक साथ की गई इस ताबड़तोड़ कार्रवाई के दौरान कुल 76 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की इस अचानक और कड़ी कार्रवाई से जिले भर के अपराधियों और लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों के बीच हड़कंप का माहौल है।


गंभीर अपराधों में संलिप्त 76 अभियुक्त पहुंचे सलाखों के पीछे

पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए आरोपियों में कई गंभीर मामलों के नामजद शामिल हैं। इसमें हत्या के मामले में 2, अनुसूचित जाति/जनजाति (SC/ST) अत्याचार अधिनियम से जुड़े मामलों में 1, बलात्कार मामले में 1, आर्म्स एक्ट में 1, और हत्या के प्रयास (अटेंप्ट टू मर्डर) के मामलों में 10 अभियुक्तों को दबोचा गया है। इसके अलावा मद्यनिषेध कानून के तहत 14 और अन्य आपराधिक मामलों में 47 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है।


भारी मात्रा में महुआ शराब, देशी पिस्तौल और चांदी की मूर्तियां जब्त

छापेमारी अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मौके से कुल 206 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की गई। इसके साथ ही एक मोटरसाइकिल, एक देशी पिस्तौल, दो मैगजीन और चांदी की दो कीमती मूर्तियां भी बरामद की गई हैं। पुलिस बरामद सामानों के आधार पर अग्रिम कानूनी कार्रवाई और उनके सोर्स का पता लगाने में जुटी हुई है।


वारंटियों पर कसा शिकंजा, 7 मामलों में कुर्की की कार्रवाई पूरी

लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों के खिलाफ भी पुलिस ने सख्त रुख अपनाया। इस अभियान में 37 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 22 पुराने गैर-जमानती वारंटों का निष्पादन कराया गया। इतना ही नहीं, न्यायालय के आदेश पर 7 मामलों में कुर्की-जब्ती की कार्रवाई भी पूरी की गई। वहीं, सघन वाहन जांच अभियान के तहत 210 वाहनों की चेकिंग की गई, जिसमें यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों से 12 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।


जिले के दर्जनों थानों की पुलिस ने एक साथ की छापेमारी

NSIT
Nsmch

एसपी अभिनव धीमान के निर्देश पर यह अभियान पूरे जिले में एक साथ चलाया गया। इसमें वारिसलीगंज, रोह, नरहट, काशीचक, नगर, मेसकौर, शाहपुर, बुंदेलखंड, सीतामढ़ी, पकरीबरावां, कादिरगंज, रजौली, धमौल, मुफस्सिल, अकबरपुर, कौआकोल, हिसुआ, गोविंदपुर, रूपौ, नारदीगंज, सिरदला, थाली, नेमदारगंज और परनाडाबर समेत सभी थाना क्षेत्रों की पुलिस टीमों ने हिस्सा लिया। एसपी ने स्पष्ट किया है कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराध मुक्त माहौल कायम करने के लिए यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

अमन सिन्हा की रिपोर्ट