LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar News: शादी का झांसा देकर 3 साल तक किया यौन शोषण, दवाब बनाते ही हुआ फरार, अब पुलिस ने दबोचा

Bihar News: बिहार के नवादा में शादी का झांसा देकर 3 साल तक युवक ने युवती का यौन शोषण किया वहीं जब युवती ने शादी का दवाब बनाया तो युवक फरार हो गया। इस मामले में कार्रवाई कर पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया है।

आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने आरोपी को पकड़ा - फोटो : reporter

Bihar News: बिहार के नवादा जिले के कौवाकोल थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां शादी का झांसा देकर एक युवती का तीन साल तक यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता के अनुसार, वह और आरोपी युवक एक ही मोहल्ले में रहते थे। युवक ने खुद को मोहम्मद खान बताया, जो जमुई जिले का निवासी है।

शादी का झांसा देकर यौन शोषण 

बातचीत शुरू होने के बाद दोनों ने मोबाइल नंबरों का आदान-प्रदान किया और नियमित रूप से संपर्क में रहे। युवक ने युवती से शादी का वादा किया और उसका यौन शौषण किया। युवती को युवक के वादे पर पूरा भरोसा था कि वह उससे शादी करेगा। जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाना शुरू किया, तो युवक ने उससे बातचीत बंद कर दी और फरार हो गया। खुद को ठगा हुआ महसूस करने पर युवती ने कौवाकोल थाना में लिखित आवेदन देकर यौन शोषण और धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार 

नवादा के पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। कौवाकोल पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी मोहम्मद खान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (यौन शोषण), 417 (धोखाधड़ी), 420 (धोखाधड़ी) सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

नवादा से अमन की रिपोर्ट