LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

नवादा मे सनसनीखेज वारदात, तकरीबन 3.5 लाख के मुर्गियां ले उड़े चोर

नवादासे एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के चंद्रशेखर नगर में चोरो ने एक मुर्गी फार्म में सेंध लगाकर तकरीबन 3.5 लाख की मुर्गियाों की चोरी कर ली है.....

नवादा मे सनसनीखेज वारदात,  तकरीबन 3.5 लाख के मुर्गियां ले उड
मुर्गी फार्म मे बड़ी चोरी- फोटो : अमन सिन्हा

Nawada : जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले चंद्रशेखर नगर में चोरों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। यहां एक स्थानीय मुर्गी फार्म को निशाना बनाते हुए अज्ञात चोरों ने करीब 1500 मुर्गियों की चोरी कर ली। सुबह जब इस घटना की जानकारी मिली तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पीड़ित पक्ष और स्थानीय लोगों के बीच इस बात की चर्चा जोरों पर है कि इतनी बड़ी संख्या में मुर्गियों को आखिर कहां और कैसे ले जाया गया।

चोरों ने जाली काटकर फार्म में किया प्रवेश, लगभग 3.50 लाख रुपये का नुकसान

मिली जानकारी के अनुसार, चोरों ने बेहद शातिर तरीके से मुर्गी फार्म की सुरक्षा जाली को तोड़ा और अंदर प्रवेश किया। फार्म के अंदर पहुंचकर उन्होंने सुनियोजित ढंग से लगभग 1500 मुर्गियों को चुरा लिया। व्यवसायियों के अनुसार, चोरी गई इन सभी मुर्गियों की कुल बाजार कीमत लगभग 3.50 लाख रुपये आंकी जा रही है, जिससे फार्म संचालक को भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ा है।

वारदात के दौरान कुछ सीसीटीवी कैमरे क्षतिग्रस्त, कई फुटेज में कैद हुए चोर

NSIT
Nsmch

चोरी की इस घटना के दौरान बदमाशों ने सबूत मिटाने की भी कोशिश की। उन्होंने फार्म में लगे कुछ सीसीटीवी कैमरों और अन्य उपकरणों को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। हालांकि, गनीमत यह रही कि कई अन्य सीसीटीवी कैमरों में चोरों की यह हरकत और पूरी वारदात साफ-साफ कैद हो गई है, जो पुलिस की जांच में अहम साबित हो सकती है।

फार्म में पिछले तीन वर्षों से कार्यरत कर्मचारी गौतम कुमार ने मीडिया को बताया कि वह लंबे समय से यहां पूरी ईमानदारी से काम कर रहे हैं। उनके मुताबिक, क्षेत्र में पहले भी छिटपुट और छोटी-मोटी चोरियों की घटनाएं सामने आती रही हैं, लेकिन इस बार चोरों ने एकमुश्त इतनी बड़ी संख्या में मुर्गियों को चुराकर एक नया और बड़ा मामला खड़ा कर दिया है।

पुलिस ने आवेदन मिलने पर फुटेज के आधार पर कार्रवाई का दिया आश्वासन

घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस हरकत में आ गई है। हिसुआ थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार ने इस मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को अभी लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलते ही पुलिस तुरंत सक्रिय होगी और उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तकनीकी जांच कर आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अमन सिन्हा की रिपोर्ट