LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

खुशियां मातम में बदलीं: बहन के तिलक में जा रहे थे तीन दोस्त, रास्ते में खंभे से टकराई बाइक; तीनों की मौत

नवादा के मेसकौर में शनिवार रात एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। इस हादसे में गया जिले के तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जो अकबरपुर में एक तिलक समारोह में शामिल होने जा रहे थे।

खुशियां मातम में बदलीं: बहन के तिलक में जा रहे थे तीन दोस्त,

Nawada  - नवादा जिले के मेसकौर प्रखंड में शनिवार की रात एक भीषण सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। अकबरपुर में आयोजित एक तिलक समारोह में शामिल होने जा रहे तीन युवकों की बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई, जिससे तीनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। 

दोस्त की बहन के तिलक में जा रहे थे युवक

घटना सीतामढ़ी थाना क्षेत्र के कटघरा गांव मोड़ के समीप एनएच-82 (मंझवे-फतेहपुर सड़क मार्ग) पर शनिवार रात करीब नौ बजे हुई। जानकारी के अनुसार, गया जिले के रिवला गांव के रहने वाले तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर अपने दोस्त की बहन के तिलक समारोह में शामिल होने नवादा के अकबरपुर जा रहे थे। रास्ते में ही यह अनहोनी हो गई और तिलक की खुशियां मातम में बदल गईं। 

रफ्तार और लापरवाही बनी काल

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक की रफ्तार काफी तेज थी। कटघरा मोड़ के पास चालक ने संतुलन खो दिया और बाइक सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकराते हुए करीब 20 फीट दूर खेत में जा गिरी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। दुखद पहलू यह भी रहा कि तीनों में से किसी भी युवक ने हेलमेट नहीं पहन रखा था, जो उनकी मौत का एक बड़ा कारण बना। 

मृतकों की हुई पहचान

सीतामढ़ी थाना प्रभारी हरेंद्र यादव ने बताया कि मृतकों की पहचान गया जिले के रिवला गांव निवासी प्रताप कुमार उर्फ विकास कुमार (20 वर्ष), इंद्रन मांझी (20 वर्ष) और सोनू कुमार उर्फ भोला चौधरी (42 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की। 

NSIT
Nsmch

परिजनों में मचा कोहराम

हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के गांव रिवला में सन्नाटा पसर गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद शवों को उनके स्वजनों को सौंप दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि प्राथमिक दृष्टि में तेज रफ्तार और खंभे से सीधी टक्कर ही इस भीषण दुर्घटना का कारण प्रतीत होती है।