LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

नवादा में खूनी रफ्तार: अज्ञात वाहन ने बाइक सवार भाइयों को रौंदा, एक की मौके पर मौत, दूसरा पटना रेफर

नवादा जिले के हिसुआ-राजगीर रोड पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को रौंद दिया。 इस टक्कर में 20 वर्षीय मोहम्मद कामरान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मोहम्मद फोरकान गंभीर रूप से घायल हैं

नवादा में खूनी रफ्तार: अज्ञात वाहन ने बाइक सवार भाइयों को रौ

Nawada -: बिहार के नवादा जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला है, जहाँ एक अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में युवक का चचेरा भाई भी गंभीर रूप से जख्मी हुआ है। यह घटना हिसुआ-राजगीर मुख्य मार्ग पर घटित हुई।

बाजार जाने के दौरान हुआ हादसा 

जानकारी के मुताबिक, दो चचेरे भाई बाइक पर सवार होकर बाजार की ओर जा रहे थे। इसी दौरान हिसुआ-राजगीर रोड पर एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि 20 वर्षीय मोहम्मद कामरान की मौके पर ही मौत हो गई।

घायल युवक पटना रेफर 

हादसे में मोहम्मद कामरान के चचेरे भाई मोहम्मद फोरकान को भी गंभीर चोटें आई हैं। उनकी चिंताजनक स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया है।

पुलिस की कार्रवाई 

घटना की सूचना मिलते ही हिसुआ थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल राहत कार्य शुरू किया। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुँचाया और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान के लिए मामले की गहन जांच कर रही है।

NSIT
Nsmch

Report - aman sinha