LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Road Accident In Bihar: नवादा में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-डंपर की टक्कर में एक की मौत, चार की हालत गंभीर

Road Accident In Bihar: बिहार के नवादा से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां स्कॉर्पियो और डंपर की भीषण टक्कर में एक की मौत हो गई है वहीं 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि सभी रजरप्पा मंदिर से पूजा कर लौट रहे थे।

सड़क हादसा
भीषण सड़क हादसे में एक की मौत - फोटो : reporter

Road Accident In Bihar: नवादा जिले में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के केंदुआ मोड़ के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 20 पर हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो में सवार पांच लोग रजरप्पा मंदिर से पूजा कर लौट रहे थे।

डंपर ने स्कॉर्पियो में मारी टक्कर

इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक डंपर ने वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद मौके पर ही एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान मनोज कुमार के रूप में हुई है, जो स्कॉर्पियो की अगली सीट पर बैठे थे। हादसे में ज्योति कुमारी की हालत नाजुक बताई जा रही है। इसके अलावा एक बच्चा, एक बुजुर्ग और एक युवक भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। 

Diarch GO

जांच में जुटी पुलिस 

सभी घायलों का इलाज नजदीकी अस्पताल में जारी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, NH-20 पर कई स्थानों पर धर्म कांटे (वेब्रिज) स्थित हैं, जहां से भारी वाहन अक्सर पीछे की ओर तेज गति में आते हैं। इसी कारण इस मार्ग पर दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। हादसे के बाद स्कॉर्पियो में फंसे लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया और तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

नवादा से अमन की रिपोर्ट