LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Bihar News: नवादा में हाथियों का आतंक, बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर काटा बवाल

Bihar News: बिहार के नवादा में जंगली हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाथियों के हमले में एक बुजुर्ग महिला की मौत के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा है। ग्रामीणों ने सड़क जाम कर जमकर बवाल काटा है।

हाथियों का आतंक
हाथियों का आतंक - फोटो : social media

Bihar News:  बिहार के नवादा जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव में बुधवार सुबह जंगली हाथियों के झुंड ने तांडव मचा दिया। इस दौरान खेत में गेहूं काट रही 70 वर्षीय मुन्ना देवी को हाथियों ने हमला कर मौत के घाट उतार दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दो दर्जन से अधिक हाथियों का झुंड जंगल की ओर से अचानक गांव में घुस आया। एक हाथी ने महिला को दौड़ाया और सूंड में लपेटकर जमीन पर पटक दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

महिला को उतारा मौत के घाट 

घटना के समय महिला का बेटा भी खेत में मौजूद था, जो किसी तरह जान बचाकर भागने में सफल रहा। हाथियों के झुंड ने आसपास की फसलों और घरों को भी भारी नुकसान पहुंचाया है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। घटना से नाराज ग्रामीणों ने प्रशासन और वन विभाग के खिलाफ सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। 

Diarch GO

हाथियों को रोकने की कवायद तेज 

लोगों का आरोप है कि बार-बार सूचना देने के बावजूद हाथियों को रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, झारखंड से आने वाले हाथियों का झुंड अक्सर गांवों में घुसकर फसल बर्बाद करता है और जान-माल का नुकसान करता है। इससे पहले भी रजौली इलाके में हाथियों के हमले में एक युवक की मौत हो चुकी है। 

अलर्ट पर वन विभाग की टीम 

वन विभाग की टीम अलर्ट पर है और ड्रोन के जरिए हाथियों की निगरानी की जा रही है। हालांकि इतने बड़े झुंड को नियंत्रित करना विभाग के लिए चुनौती बना हुआ है। पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। लगातार बढ़ रहे हाथियों के हमलों ने इलाके में भय का माहौल बना दिया है। ग्रामीण अब इस समस्या का स्थायी समाधान चाहते हैं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

NSIT
Nsmch

नवादा से अमन की रिपोर्ट