LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

नवादा पहुंचे राज्यसभा सांसद भीम सिंह, हाल के गोलीकांड को राजनीतिक रंग देने पर जताई नाराजगी

राज्यसभा सांसद भीम सिंह मंगलवार को नवादा पहुंचे। जहां उनका चंद्रवंशी समाज के नेता डॉ. केपी सिंह के आवास पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान मीडिया से बाचतीत मेे उन्होंने हाल के गोलीकांड को लेकर नेताओ द्वारा की जा रही बयानबाजी पर नाराजगी जताई....

नवादा पहुंचे राज्यसभा सांसद भीम सिंह, हाल के गोलीकांड को राज
राज्यसभा सांसद भीम सिंह का नवादा मे भव्य स्वागत- फोटो : अमन सिन्हा

Nawada :  राज्यसभा सांसद भीम सिंह नवादा पहुंचे। जहां अस्पताल रोड स्थित चंद्रवंशी समाज के वरिष्ठ नेता डॉ. केपी सिंह के आवास पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान समाज के गणमान्य लोगों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में सांसद का गर्मजोशी से अभिनंदन हुआ। सांसद भीम सिंह के इस दौरे का मुख्य उद्देश्य चंद्रवंशी समाज से जुड़े विभिन्न संवेदनशील मुद्दों, स्थानीय परिस्थितियों और सामाजिक मामलों पर सीधा संवाद स्थापित करना था।

घटनाओं पर राजनीति और उन्माद फैलाने की कोशिशों पर जताई नाराजगी 

कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों से बातचीत करते हुए सांसद भीम सिंह ने कहा कि डॉ. केपी सिंह समाज के एक जिम्मेदार और वरिष्ठ मार्गदर्शक हैं। उन्होंने हालिया घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि किसी भी हादसे या आपराधिक घटना को राजनीतिक रंग देना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। बाहर से आकर हत्या जैसे गंभीर मामले पर राजनीति करना और माहौल बिगाड़ना कहीं से भी उचित नहीं है।

पीड़ित बच्चों को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास का संकल्प 

संवाद के दौरान सांसद ने डॉ. केपी सिंह से स्पष्ट कहा कि समाज के पीड़ित बच्चों और युवाओं को इंसाफ दिलाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा दिया कि प्रभावित परिवारों को न्याय दिलाने की दिशा में वे प्रशासनिक और कानूनी स्तर पर पूरी ताकत से प्रयास करेंगे। इसके साथ ही सांसद ने सभी कार्यकर्ताओं से किसी भी उकसावे में न आकर इलाके में शांति और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

संगठनात्मक मजबूती और आगामी भावी रणनीतियों पर गहन मंथन 

बैठक के दौरान नवादा क्षेत्र की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों, सामाजिक एकजुटता और सांगठनिक गतिविधियों की भी समीक्षा की गई। सांसद भीम सिंह और डॉ. केपी सिंह ने आगामी सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की, ताकि समाज के हर वर्ग तक कल्याणकारी योजनाओं और न्याय का संदेश पहुंचाया जा सके।

NSIT
Nsmch

वरिष्ठ नेताओं और स्थानीय कार्यकर्ताओं की रही मौजूदगी 

डॉ. केपी सिंह ने सांसद के आगमन पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि चंद्रवंशी समाज अपने अधिकारों, सम्मान और न्याय के लिए सदैव कानून के दायरे में रहकर संघर्ष करता रहेगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाज के प्रतिनिधि, स्थानीय कार्यकर्ता और आम नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने एक स्वर में शांति और विकास का समर्थन किया।

अमन सिन्हा की रिपोर्ट